Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में सरसों के खेतों में मिला महिला का शव..रेप के बाद हत्या की आशंका..!

UP:फतेहपुर में सरसों के खेतों में मिला महिला का शव..रेप के बाद हत्या की आशंका..!

यूपी के फतेहपुर ज़िले में बुधवार को एक महिला का शव खेतों में बरामद होने से इलाक़े में सनसनी फैल गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बीते कुछ दिनों के अंदर ज़िले के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंर्तगत के कई हत्यायुक्त शव मिल चुके हैं।जिनमें से ज्यादातर शवो की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बिजली विभाग कर्मी ने पत्नी संग मिल इस अंदाज़ में मनाई मैरिज एनिवर्सरी..हो रही है चर्चा.!

ऐसा ही एक अज्ञात क़रीब 30 वर्षीय महिला का शव बुधवार को ज़िले के ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बरामद किया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाँदा टांडा मार्ग पर दतौली गांव के निकट सड़क किनारे एक सरसों के खेत में ग्रामीणों ने महिला का शव देखा।शव मिलने की सूचना पर आस पास के इलाक़े में सनसनी फैल गई।सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस व फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची।

ये भी पढ़े-दिल्ली हिंसा का पिस्टल-बॉय शाहरुख यूपी के इस शहर से हुआ गिरफ्तार..जुर्म से है पुराना नाता..!

शव की हालत देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया है और फ़िर गला घोंटकर हत्या कर दी गई।हालांकि पुलिस अभी रेप की बात से इंकार कर रही है।

ललौली थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि शव को कब्ज़े में लेकर पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है।शव की शिनाख़्त के लिए ज़िले सहित आस पास के जिलों में भी पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।घटना स्थल का बारीकी से परीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।घटना का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us