Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रेमी की हो गई शादी तो प्रेमिका को किया रास्ते से हटाने का फ़ैसला..चाकू से गोदकर कुएं में फेंका!लेक़िन दो दिन बाद जो हुआ सब हैरान हो गए!

फतेहपुर:प्रेमी की हो गई शादी तो प्रेमिका को किया रास्ते से हटाने का फ़ैसला..चाकू से गोदकर कुएं में फेंका!लेक़िन दो दिन बाद जो हुआ सब हैरान हो गए!
घायल अवस्था मे युवती फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती को उसके ही प्रेमी ने चाकू से हमला कर कुएं में फेंक दिया..लेक़िन दो दिन बाद कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान हो गए..पढ़े इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:प्यार में धोखे और धोखों में कत्ल तो आपने अक्सर सुना होगा।कमोबेश ऐसा ही कुछ मामला जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ बशर्ते यहाँ प्रेमी द्वारा चाकुओं से हमला कर कुएं में मरा समझकर फेंकी गई प्रेमिका क़रीब तीन दिन बाद कुएं से जिंदा बरामद हो गई है।जिसे आनन फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-यूपी:मौसेरी बहनों ने आपस में की शादी..पढ़ाई के दौरान करने लगी थीं आपस में प्यार!

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक युवती का अपने ही पड़ोसी गाँव के लवकुश नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों आपस मे शादी भी करने का वादा कर चुके थे। लेक़िन हाल ही में प्रेमी ने अपनी शादी दूसरी युवती के साथ कर ली।
जिसके चलते प्रेमिका अपनी प्रेमी के शादी से काफ़ी परेशान हो गई और वह लगातार अपने प्रेमी से मिलकर बात करने की कोसिस करने लगी।
इसी बीच बीते शुक्रवार के दिन लवकुश अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा और उससे कहने लगा कि अब मेरी शादी हो चुकी है औऱ अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता।और इसके बाद उसने युवती के ऊपर चाकुओं से हमला कर कुएं में फेंक दिया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:शौच क्रिया के लिए जंगल गई किशोरी को दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार

रविवार सुबह गाँव के कुछ लोगों ने कुएं के अंदर एक युवती को पड़े हुए देखा जिसके बाद गाँव वालों ने कल्याणपुर थाने में इसकी सूचना दी।मौक़े पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती को घायल अवस्था मे बाहर निकाला इसके बाद पुलिस ने युवती को जिलाअस्पताल में इलाज के भर्ती कराया।

लड़की का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि लड़की के प्रेमी ने ही लड़की को चाकुओं से वारकर कुएं में ढकेल दिया था।लड़की ने आरोपी युवकों ने नाम बता दिये हैं।आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us