Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:शौच के लिए खेतों की तरफ़ गए अधेड़ का शव मिलने से सनसनी!

फतेहपुर:शौच के लिए खेतों की तरफ़ गए अधेड़ का शव मिलने से सनसनी!
रामप्रताप के घर लगी भीड़

गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह एक अधेड़ का खेत में शव मिलने से इलाक़े में हड़कम्प मच गया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाजीपुर क़स्बे में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ मृत अवस्था मे खेतों में मिला।जानकारी के अनुसार रामप्रताप पाल(49) पुत्र रामराज निवासी गाजीपुर आज सुबह रोज की भांति शौच क्रिया के लिए जंगल की तरफ गए थे।

यह भी पढ़े:फतेहपुर:बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सात साल की बच्ची की मौत..लोगों ने शव रख लगाया जाम!

लेक़िन वह घर नहीं लौटे।जब स्थानीय लोग जंगल की तरफ गए तो देखा कि रामप्रताप मृत अवस्था मे अपने खेतों के पास पड़ा हुआ है।

शव के पास मिला सुसाइट नोट...

खेतों में मिले रामप्रताप के शव के पास ही एक कागज़ का टुकड़ा मिला हुआ जिस पर आत्महत्या की बात लिखी हुई है।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रथम द्रष्टया शव देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रामप्रताप ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है।पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

अविवाहित था रामप्रताप...

क़रीब 49 वर्षीय रामप्रताप क़स्बे के ही एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में बतौर चपरासी काम करता था।परिजनों ने बताया कि रामप्रताप ने शादी नही की थी।अब ऐसी क्या उलझन थी जिसको रामप्रताप ने किसी से नहीं बताया और आत्महत्या कर ली यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us