Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गढ़ीवा हत्याकांड-सपा नेता के भतीजे की हुई हत्या में सीसीटीवी और मोबाइल के सहारे पुलिस जाँच में जुटी..नज़दीकियों पर शक.!

फतेहपुर:गढ़ीवा हत्याकांड-सपा नेता के भतीजे की हुई हत्या में सीसीटीवी और मोबाइल के सहारे पुलिस जाँच में जुटी..नज़दीकियों पर शक.!
घटना स्थल पर बैठे परिजन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा वर्मा तिराहे के नजदीक बीते देर रात हुई सपा नेता के भतीजे की हत्या में पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल के जरिए हत्यारों के पकड़ने के लिए प्रयासरत है..पढ़े इस सनसनीखेज हत्याकांड पर युगान्तर प्रवाह की फ़ॉलोअप रिपोर्ट।

फतेहपुर: मंगलवार देर रात शहर के गढ़ीवा इलाके में सपा नेता के भतीजे की उसके ही घर के अंदर हुई  निर्ममतापूर्वक हत्या में पुलिस का शक मृतक जीतेन्द्र उर्फ कल्लू यादव के नजदीकी लोगों पर गहराता जा रहा है।हत्याकांड के बाद जांच में जुटी पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके एक दोस्त का मोबाइल फोन भी कब्ज़े में ले लिया है। पुलिस की सर्विलांस टीम मृतक जीतेन्द्र के मोबाइल सहित तीनों फोनो की काल डीटेल और फोन लोकेशन को खंगालने में जुट गई है।

यह भी पढ़े:सपा नेता व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे की चाकुओं से गोदकर हत्या-इलाके में तनाव.!

मृतक की पत्नी के बयानों में उलझी पुलिस...

सपा नेता व बहुआ ब्लाक प्रमुख पति महेंद्र यादव के भतीजे जीतेन्द्र की चाकुओं से गोदकर हुई घर के अंदर बेहरमीपूर्वक हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया था।जांच में जुटी पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी ने बताया कि घर के अंदर दो लोग लूट के इरादे से दाख़िल हुए और उन्होंने मुझे बांधकर एक कमरे में बन्द कर दिया इसके बाद मे लूट करने लगे जिसका मेरे पति ने विरोध किया तो उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

लेक़िन पुलिस ने घर के बाहर मोड़ पर लगे हुए सीसीटीवी में केवल एक व्यक्ति को रात के दो बजे के क़रीब घर की तरफ़ जाते हुए औऱ क़रीब 50 मिनट बाद उसी व्यक्ति को वापस आते हुए देखा है।जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पत्नी के बयानों को लेकर उलझ गई है।पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी में एक व्यक्ति ही कैप्चर हुआ है।जबकि पत्नी के बयान को यदि सही मान लिया जाए तो, दूसरा व्यक्ति सीसीटीवी में कैद क्यों नही हुआ।

पुलिस ने घर में रह रहे किराएदारों से भी कड़ाई से पूछताछ...

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पुलिस के पसीने छूटा दिए हैं।जांच में जुटी पुलिस के ऊपर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का भी दबाव है।क्षेत्राधिकारी नगर कपिल देव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना में मृतक के किसी नजदीकी के शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।आपको बता दे कि जिस वक़्त इस सनसनीखेज हत्याकांड को हमलावर ने अंजाम दिया उस वक्त मृतक के घर मे रह रहे किराएदार भी बगल के कमरो में सो रहे थे।

साथ ही पुलिस का शक किराएदारो और मृतक की पत्नी पर इस लिए भी गहरा रहा है क्योंकि घर के अंदर फोर्स एंट्री के किसी भी तरह के प्रमाण नहीं मिले हैं।इसका मतलब हमलावर जब घर के अंदर दाख़िल हुआ तो उसके लिए घर मे मौजूद किसी शख्स ने ही दरवाजा खोला है।

आपको बता दे कि बीते देर रात हुए इस हत्याकांड को पुलिस अपने लिए एक बड़ी चुनौती मानकर चल रही है जिसके चलते पुलिस ने युद्धस्तर पर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us