Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बियर की दुकान पर जमकर हुई मारपीट..हर शाम लगता है नशेड़ियों को जमावड़ा..!

फतेहपुर:बियर की दुकान पर जमकर हुई मारपीट..हर शाम लगता है नशेड़ियों को जमावड़ा..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर इलाक़े में एक बियर की दुकान में सोमवार रात मारपीट हो गई...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर...

फतेहपुर:जगह जगह खुली शराब और बियर की सरकारी दुकानें अराजकता का अड्डा हो चुकी हैं।सरकारी आदेशों को धता बताते हुए इन ठेकों पर ही धड़ल्ले से शराब पी जाती है।जिसके चलते आस पास के रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार रहता है।आए दिन इन ठेकों पर गाली गलौज और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पुतला दहन प्रकरण-कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज हुआ संगीन धाराओं में मुकदमा..जिलाध्यक्ष ने की यह मांग..!

ताजा मामला शहर के अशोक नगर (राधानगर) इलाक़े में खुली सरकारी बियर की दुकान का है।यहां सोमवार रात जमकर तमाशा हुआ।पहले अपने को क्राइम ब्रांच का बताते हुए एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया जिसके बाद बियर की दुकान के सेल्समैन ने उसको मारा पीटा।जिसके बाद शराबी शर्ट उतारकर ज़मीन पर लेट गया।और यह ड्रामा क़रीब आधे घण्टे तक चलता रहा।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे राधानगर चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह ने उक्त शराबी युवक को पकड़कर पुलिस की गाड़ी में बैठा दिया था।

आपको बता दे कि उक्त बियर की दुकान का लाइसेंस मनोज कुमार के नाम पर है।बियर की दुकान पर शाम से ही शराबियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है।जो देर रात तक चलता है।दुकान के बाहर बैठकर पीने से आस पास के लोग बेहद परेशान हैं।लोगों का कहना है पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है!

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us