Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पहले पति पत्नी का झगड़ा फ़िर पत्नी रेशमा की मौत..बर्दाश्त न कर सका मोनू..आंगन से उठे एक साथ दो शव.!

फतेहपुर:पहले पति पत्नी का झगड़ा फ़िर पत्नी रेशमा की मौत..बर्दाश्त न कर सका मोनू..आंगन से उठे एक साथ दो शव.!
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

चांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह एक गाँव में पति पत्नी के शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई..पढ़े इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: पत्नी का शव देखकर बदहवास हुए पति ने फांसी से लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।एक ही घर के आंगन से जब पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दो शवों को बाहर निकाला तो हर कोई हैरान व परेशान दिखा।सबके मन में यह सवाल तेजी से कौंधने लगा कि बीती रात इस घर मे ऐसा क्या हुआ जिससे दो लोगों की जान चली गई?

यह भी पढ़े:फ़तेहपुर-Exclusive:जीएमआर कम्पनी में लगा करोड़ों के घोटाले का आरोप..क्या पुलिस कर रही है फिर किसी बड़ी घटना का इंतज़ार.?

मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव का है जहां गुरुवार सुबह ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घर से दो शवों को बरामद किया।पुलिस ने दोनों शवों को लेकर कब्ज़े में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गाँव के ही रहने वाले मोनू वाल्मीकि पुत्र बाबू (22) की शादी बीते बरस रक्षपालपुर गाँव थाना खखरेरू की रहने वाली रेशमा नाम की लड़की के साथ हुई थी।

गाँव वालों की माने तो शादी के बाद से ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था और आए दिन पति पत्नी के आपस मे झगड़े होते थे।अपने पति मोनू से झगड़ने के बाद अक्सर रेशमा अपने मायके रक्षपालपुर चली जाती थी लेक़िन हर बार पति मोनू उसको मनाकर अपने घर ले आता था। बताया जा रहा हैं कि बुधवार को भी दिन में पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद रेशमा अपने मायके जाने लगी जिस पर मोनू इस बार उसे बीच रास्ते से ही वापस ले आया। रेशमा के घर आने के बाद दोनों के बीच फिर कुछ झगड़ा हुआ और मोनू घर से बाहर चला गया।लेक़िन जब रात को मोनू अपने घर पहुंचता है तो देखता है कि रेशमा ने डाई पीकर आत्महत्या कर ली और उसका शव पड़ा हुआ है।पत्नी का शव देखकर मोनू को कुछ नहीं सूझता और घर मे ही फांसी के फंदे में लटक जाता है। गुरुवार सुबह जब गाँव वालों ने रेशमा और मोनू के शवों को देखा तो सबके होश उड़ गए।गाँव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची चांदपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया चांदपुर थाने के गोपालपुर गाँव मे पति पत्नी के शवों की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर चांदपुर थाना अध्यक्ष मौके पर गए थे।शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों ने पहले आपस मे झगड़ा किया फ़िर पत्नी ने डाई पीकर आत्महत्या कर ली इसके बाद पति मोनू अपनी पत्नी की मौत से डरकर उसने भी फांसी लगा आत्महत्या कर ली।कपिल देव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us