Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी.!

फर्रुखाबाद:दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी.!
फर्रुखाबाद:मौक़े पर पहुँची पुलिस।

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में बेख़ौफ़ चोरों ने एक दुकान से लाखों रूपये की चोरी कर फ़रार हो गए हैं..पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह ,पर..

फर्रुखाबाद:श्री कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्ठमी पर्व पर अंधेरी रात का फ़ायदा उठा चोरो ने एक दुकान में लाखों की चोरी कर ली।लोग भगवान कृष्ण जन्म उत्सव मना रहे थे दूसरी ओर चोर इस मौक़े का फ़ायदा उठा गए।लेकिन चोरों की इस करतूत से पुलिस पर भी सवालिया निशान लगें हैं।

ये भी पढ़ें-कोरोना:रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत बिगड़ी.अस्पताल में भर्ती.!

जानकारी शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्ला जटवारा निवासी ज्ञानेद्र कुमार शुक्ला पुत्र शिव प्रसाद की चौक खोया मंडी में शादी से सम्बन्धित सामान की दुकान है।जिसमें वह शादी ब्याह के उत्सव में दूल्हे द्वारा पहने जाने वाली नोटों की माला भी बेचते हैं।कटे-फटे नोटों के बदलने का काम भी दुकान में होता है।

ये भी पढ़ें-राजीव त्यागी की मौत का जिम्मेदार कौन..?भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के गिरफ्तारी की माँग..!

गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे ज्ञानेद्र को उनकी दुकान के ऊपर रह रहे खोया व्यापारी नें सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले टूटे पड़ें है।जिसके बाद दुकानदार मौके पर आ गए।दुकानदार नें पुलिस को सूचना दी,कोतवाली पुलिस मौके पर आई, और पड़ताल शुरू की।पीड़ित दुकानदार ज्ञानेद्र नें बताया कि लगभग 55 हजार के कटे-फटे नोट व डेढ़ लाख रूपये कीमत की नोटों की मालाएं दुकान में रखीं हुईं थीं जो चोरी कर लीं गयीं हैं।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में 36 नए पाज़िटिव..503 अब तक हो चुके हैं ठीक..!

यह भी बताया जा रहा है कि जिस जगह पर घटना हुई उस जगह से पुलिस की पिकेट बमुश्किल 10 कदम पर मुख्य चौक बाजार पर रहती है।यह पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करता है, नजदीक ही पुलिस ड्यूटी होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us