Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:क़रीब 20 बच्चों को बदमाश ने घर में बंधक बनाया..पुलिस पर फायरिंग कई घायल..सीएम ने बुलाई आपात बैठक.!

UP:क़रीब 20 बच्चों को बदमाश ने घर में बंधक बनाया..पुलिस पर फायरिंग कई घायल..सीएम ने बुलाई आपात बैठक.!
फर्रुखाबाद:बच्चों को निकालने का प्रयास करते पुलिस कर्मी।

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले से बेहद ही सनसनीखेज ख़बर सामने आ रही है.. यहाँ एक बदमाश ने क़रीब 20 बच्चो को बंधक बना लिया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

क्राइम डेस्क:यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में हड़कम्प मचा हुआ है।यहां एक बदमाश क़रीब 20 बच्चों को गुरुवार दोपहर क़रीब तीन बजे से बंधक बनाए हुए है।मौक़े पर आईजी,डीआईजी सहित ज़िले के सभी आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घर को घेरे हुए हैं।लेक़िन बदमाश अब तक कई राउंड फायरिंग कर चुका है जिसके चलते कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। घटना जिले के मोहम्दाबाद इलाके की है। बदमाश का नाम सुभाष बाथम,यह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है फ़िलहाल ज़मानत पर बाहर है।उसने गुरुवार को अपनी बेटी के जन्मदिन के नाम पर गांव के बच्चों को बुलाया था।जब बच्चे पहुंचे तो उसने बंधक बना लिया और क़रीब 5 बजे घर की छत पर चढ़कर खुद इसका ऐलान किया।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर कुछ इस अंदाज में पहुंची गंगा यात्रा..!

बच्चों के बंधक बनाए जाने की घटना से पूरे प्रदेश में हड़कम्प मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के आईजी लॉ एंड ऑर्डर पीवी रामशास्त्री ने कहा- बचाव अभियान जारी है। क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीमें वहां मौजूद हैं। एंटी टैररिज्म स्क्वाड (एटीएस) भी पहुंच रही है। यह कहा जा रहा है कि लगभग 20 बच्चे अंदर बंधक हैं। वहीं, डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि कमरे के अंदर से इस व्यक्ति ने पुलिस परफायरिंग की। फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बचाव के लिए एटीएस की टीम को भेजा गया है। ( farrukhabad letest news)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, और गृह विभाग के प्रमुख सचिव को योगी ने बच्चों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए तुरंत एक्शन लेने को कहा। इसके बाद योगी ने फर्रुखाबाद के डीएम और एसपी से चर्चा की।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us