Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up News: यमुना में बाढ़ का नज़ारा देखने निकले युवाओं की नाव पलटी 6 डूबे

Up News: यमुना में बाढ़ का नज़ारा देखने निकले युवाओं की नाव पलटी 6 डूबे
Kalpi news: सांकेतिक फ़ोटो

ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी में नाव से सैर कर रहे युवक नाव पलटने से डूब गए हैं, 2 युवकों को गोताखोरों ने बचा लिया है, चार कई घण्टों से लापता हैं, देर रात तक शव बरामद नहीं हो सके थे, मामला जालौन ज़िले के कालपी का है. Up Kalpi boat accident news in hindi

UP Kalpi Boat Accident: जान जोख़िम में डाल मस्ती करना युवको की एक टोली को महंगा पड़ गया। खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना में नाव से घूम रहे युवकों की नाव पलट गई जिसके चलते सभी 6 दोस्त डूब गए, दो को किसी तरह नाविकों ने बचा लिया जबकि चार युवक अभी तक लापता हैं।मामला जालौन ज़िले के कालपी का है। Kalpi Jalaun Yamuna Floods Six youth drowned

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर उरई निवासी तौहीद रहमान, सोनू, देवेश गुप्ता व कालपी निवासी गौरव सोनी अपने साथी सोनू श्रीवास्तव व अरमान के साथ कालपी में बाढ़ देखने गए थे।

व्यास मंदिर के पास ये सभी छह युवक नाव में सवार हुए। कुछ दूरी पर ही नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इनमें सोनू और अरमान को किसी तरह स्थानीय नाविकों ने बचा लिया लेकिन अन्य चारों युवक उफनाती यमुना की तेज धारा में बह गए।

नाव पलटने की सूचना पर स्थानीय पुलिस फ़ोर्से, एसडीआरएफ की टीम नाव और मोटरबोट लेकर पहुंच गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण देर रात तक डूबे हुए चारों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us