फतेहपुर:भीषण सड़क हादसे में फिर दहला जिला ट्रक बस की सीधी टक्कर में क़रीब दस की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल.!
On
जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में करीब दस लोगों के मरने की सूचना है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर: एक बार फिर जिला एक भीषण सड़क हादसे के बाद दहल गया। बुधवार को चांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दोपहर एक प्राइवेट बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई जिसमें क़रीब 10 लोगों के मरने की सूचना प्राप्त हो रही है।

आपको बता दे कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई सवारियों को बस काटकर बाहर निकाला गया है साथ ही अभी भी कई सवारियों के फंसे होने की सूचना है।
Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
