Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fake Currency : ऐसे करते थे जाली नोट बनाने का धंधा STF ने गैंग को मशीन सहित पकड़ा

UP Fake Currency : ऐसे करते थे जाली नोट बनाने का धंधा STF ने गैंग को मशीन सहित पकड़ा
यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में नकली नोट बनाने वाला गैंग

यूपी एसटीएफ ने नकली नोट बनाने और उसकी सप्लाई करने वाले गैंग को पीपलसाना (Pipalsana) इलाके से मशीन सहित गिरफ्तार कर लिया है. घटना मुरादाबाद जिले (Moradabad News) के भोजपुर थाना क्षेत्र की है.


हाईलाइट्स

  • यूपी एसटीएफ ने नकली नोट बनाने वाले गैंग को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
  • शातिर गैंग के पास एक लाख बीस हजार के नकली करेंसी सहित मशीन और प्रिंटर बरामद
  • नसीर और नाजिम ने घर पर ही कर रखा था नकली नोट बनाने का सेटअप एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

UP Moradabad Bhojpur Pipalsana Fake Currency Gang : यूपी एसटीएफ ने नकली नोट बनाने वाले और अलग-अलग राज्यों में इसकी सप्लाई करने वाले गैंग को मशीन सहित शनिवार सुबह मुरादाबाद (moradabad news) के भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. UP STF और भोजपुर पुलिस की सयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान मशीन पिंटर सहित एक लाख बीस हजार रुपए की नकली करेंसी बरामत की है साथ ही गैंग के दो सप्लायरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मुरादाबाद में सक्रिय था नकली नोट बनाने का गोरखधंधा (UP Fake Currency)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना इलाके में काफी समय से नकली नोट बनाने का गैंग सक्रिय था. यूपी एसटीएफ को खुफिया सूत्रों से इसकी जानकारी मिली जानकारी के अनुसार STF ने संबंधित क्षेत्र की भोजपुर पुलिस के साथ शनिवार सुबह छापेमारी करते हुए 20-20 रुपए के एक लाख बीस हजार नकली नोट कंप्यूटर प्रिंटर लैपटॉप सहित गैंग के दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया.

नाजिम ने घर पर खोल रखा था नकली नोट बनाने का कारोबार (UP Fake Currency)

यूपी एसटीएफ के राशिद अली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिन दो शातिरों को पकड़ा गया है उनमें से एक नसीर अहमद है जो कि कुंदरकी के कमालपुरी का रहने वाला है जबकि दूसरा नाजिम पुत्र खलील जो पीपलसाना का रहने वाला है और उसी ने अपने घर पर ही नकली नोट बनाने का धंधा खोल रखा था.

काफी समय से इसकी जानकारी मिल रही थी लेकिन सटीक सूचना ना मिल पाने की वजह इस गैंग को हम नहीं पकड़ पाए. उन्होंने कहा कि ये गैंग देश के अलग अलग हिस्सों में नकली नोट की सप्लाई करता था और इसमें कई माफिया शामिल हैं इस गैंग के पकड़े गए सदस्यों से कड़ी पूछताछ की जा रही है जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us