Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उन्नाव केस:लड़की से दुष्कर्म और अपरहण मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी क़रार...इस दिन होगा सजा का ऐलान..!

फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दोषी क़रार दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली:नाबालिग से दुष्कर्म और अपरहण के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार दिया है।अब 19 दिसम्बर को सजा को लेकर बहस होगी।ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 19 को कोर्ट दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा का भी ऐलान कर सकती है।फ़िलहाल दोषी करार दिया गया विधायक कुलदीप सिंह तिहाड़ जेल में बन्द है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस-पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में सीबीआई जांच के लिए केंद्र ने दी मंजूरी..पीड़िता की हालत अभी भी नाज़ुक!

सेंगर और उसके साथियों ने साल 2017 में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के करीब ढाई साल बाद तीस हजारी कोर्ट में बीते दस दिसम्बर को सुनवाई पूरी हुई थी।

देश के इस चर्चित आपराधिक कांड में एक सनसनीखेज मोड़ तब आया था जब इसी साल जुलाई में पीड़ित की कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी।इसमें उसकी चाची और मौसी की मौत हो गई थी। पीड़ित लड़की और उसके वकील तभी से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।

पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में भी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप लगे हैं।जिसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस लखनऊ से दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में ट्रांसफर हुआ था। इसके बाद 5 अगस्त से रोजाना बंद कमरे में सुनवाई हो रही थी। इस दौरान अभियोजन पक्ष के 13 गवाहों और बचाव पक्ष के 9 गवाहों से जिरह हुई। पीड़ित का बयान दर्ज करने के लिए एम्स में स्पेशल कोर्ट भी बनाई गई थी।

16 Dec 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
फतेहपुर पुलिस ने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को लेकर नई व्यवस्था लागू की है. अब मुकदमा दर्ज होते ही...
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

Follow Us