Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद की हालत बिगड़ी..'दिव्य धाम' में चल रहा इलाज.!

रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद की हालत बिगड़ी..'दिव्य धाम' में चल रहा इलाज.!
स्वामी चिन्मयानंद फ़ोटो ट्वीटर

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं..एक ओर जहां रेप के आरोपी स्वामी के ऊपर गिरफ्तार होने का ख़तरा मंडरा रहा है तो वहीं दूसरी ओर उसकी कुछ बीमारियों की वजह से हालत भी बिगड़ गई है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

डेस्क:रेप के आरोपी स्वामी देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री व भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद की अचानक से तबियत खराब होने की खबर सामने आई है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार लॉ की छात्रा के साथ रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद की तबियत अचानक खराब हो गई जिसके बाद उनके 'दिव्य धाम' नामक निवास पर डॉक्टरों की एक टीम पहुंचकर इलाज कर रही है।

ये भी पढ़े-यूपी:नहीं होगी ग्राम प्रधानों की किसी भी तरह की जांच..मिली क्लीन चिट!

आपको बता दे कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लॉ स्टूडेंट ने सोमवार को कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद चिन्मयानंद की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

बता दें कि शाहजहांपुर लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का खुलासा किया था। साथ ही अपनी व अपने परिवार को जान का खतरा बताया था। इसके बाद लड़की लापता हो गई थी। इस मामले में चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। राजस्थान से बरामद होने के बाद छात्रा ने चिन्मयानंद पर रेप का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़े-मनोरंजन:अपने बॉयफ्रेंड के साथ बोट में मस्ती करती दिखीं सुष्मिता सेन..तस्वीरें हैं बेहद ख़ास..15 साल छोटे हैं रोहमन!

आपको बता दे कि उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us