Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj Bomb Blast:प्रयागराज में मतदान केंद्र के पास बम धमाका युवक की मौत

Prayagraj Bomb Blast:प्रयागराज में मतदान केंद्र के पास बम धमाका युवक की मौत
Prayagraj Bomb Blast:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल

प्रयागराज ज़िले में पांचवें चरण के अन्तर्गत रविवार को वोट डाले गए हैं.इसी दौरान वहां से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है.दरअसल एक मतदान केन्द्र से महज कुछ मीटर की दूरी पर धमाका हुआ है.जिसमें एक युवक की मौत हुई है. Prayagraj Bomb Dhamka News

Prayagraj News:यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के अंर्तगत प्रयागराज ज़िले की सभी विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे थे.लेकिन शाम को एक बुरी ख़बर सामने आई.एक मतदान केंद्र के नजदीक बम धमाका हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई औऱ उसका साथी घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार करेली थाना क्षेत्र अंर्तगत दो युवक झोले में बम रखकर साइकिल से ले जा रहे थे.दोनों युवक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि साइकिल की हैंडल पर झोला टांग रखा था.झोले में कई देसी बम रखे हुए थे.अचानक साइकिल गिरने से देसी बम गए. वहीं, मौके पर ही 20 साल के युवक अर्जुन की मौत हो गई.

मरने वाला शख्स कोरांव इलाके का रहने वाला था.बम फटने से अर्जुन का चचेरा भाई संजय कौल घायल हो गया.देसी बम कहां और किस मकसद से ले जाया जा रहा था यह अभी साफ नहीं हो पाया है. इस मामले को पुलिस जांच कर रही है. वहीं, एसएसपी अजय कुमार का दावा है कि इस घटना का चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us