Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़िर हुई मॉब लिंचिंग चार लोंगो की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या..मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल!

फ़िर हुई मॉब लिंचिंग चार लोंगो की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या..मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल!
फ़ोटो ANI

झारखंड से एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है जहाँ रविवार भोर पहर एक गाँव मे सामुहिक भीड़ ने पीट पीटकर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

युगान्तर प्रवाह डेस्क-देश मे बड़ी संख्या में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं में लगाम नहीं लग पा रही है।आए दिन बेक़ाबू भीड़ किसी न किसी को अपना शिकार बना लेती है।
ताजा मामला झारखंड का है जहाँ रविवार भोर पहर भीड़ की शक्ल में इकट्ठा हुए लोगों ने लाठी डंडों से पीट पीटकर चार लोगो की हत्या कर दी।मरने वालों मे 2 महिलायें भी शामिल थीं।

ये भी पढें-टीवी जगत में शोक की लहर..सड़क हादसे में इस प्रशिद्ध बाल कलाकार की मौत..कई हिट सीरियल्स में कर चुके हैं काम!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार की सुबह गुमला के शिकारी गांव में चार लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया। इस मामले में करीब 12 लोगों पर हत्या का आरोप है।हत्या की इस घटना को रविवार की सुबह 3 बजे अंजाम दिया गया।
मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गुमला के एसपी अंजनी कुमार ने कहा, 'प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित जादू टोना में शामिल थे।अंधविश्वासों के कारण उनकी हत्या हुई है। जांच चल रही है।'

बताया जा रहा है कि करीब 12 नकाबपोश लोगों ने गांव में तीन घरों को घेरकर हमला किया। सभी को घर से उठाकर गांव से बाहर ले गए।इसके बाद हमलावरों ने लाठी और डंडों से उनकी पिटाई की।इस पिटाई नें चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान फगनी देवी (65 वर्ष), चंपा भगत (65 वर्ष), सुना भगत (65 वर्ष) और पेटी भगत के रूप में हुई है।हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us