Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rajsthan Udaipur में हुई दर्ज़ी की निर्मम हत्या के बाद पूरे प्रदेश में इंटरनेट बैन हालात तनावपूर्ण

Rajsthan Udaipur में हुई दर्ज़ी की निर्मम हत्या के बाद पूरे प्रदेश में इंटरनेट बैन हालात तनावपूर्ण
दर्जी के हत्यारोपी (वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े कन्हैया लाल नाम के दर्जी की उसकी दुकान में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी गई. हत्यारे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे. दुकान में ही उन्होंने चाकू से व्यापारी का गला रेत दिया.इसके बाद हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो बना वायरल किया. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Internet ban after rajsthan tailor murder case

Rajasthan Udaipur Tailor Murder Case: राजस्थान के उदयपुर में दो युवकों की जेहादी मानसिकता का शिकार एक ग़रीब दर्ज़ी हो गया. हत्यारों ने दिनदहाड़े दर्जी की दुकान में घुसकर चाकुओं से गर्दन काटकर दर्जी को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से पूरे राजस्थान में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं.ताजा जानकारी के अनुसार पूरे राजस्थान में अगले आदेश तक इंटरनेट बैन (बंद) कर दिया गया है. Internet ban after udaipur tailor Murder Case 

जानकारी के अनुसार हत्या का शिकार दुकानदार का नाम कन्हैयालाल साहू है. उसकी धानमंडी इलाके में भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है. दोपहर में वह अपनी दुकान में था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो मुस्लिम युवक वहां आए. वे नाप देने के बहाने दुकान में घुसे और उसका गला रेत दिया. इससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया. इसके बाद दोनों जेहादी युवक मौके से फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई और तनाव फैल गया. मृतक के परिजनों का कहना है कि उसे हाल ही में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के बाद धमकियां मिल रही थी. इन धमकियों की पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई.

हत्यारों ने वीडियो बना किए वायरल..

कन्हैयालाल की हत्या के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में हत्यारों ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया है.वहीं दूसरे वीडियो में दोनों युवक हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं. Rajsthan Tailor Murder Case

बताया जा रहा है कि दर्जी कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी.इसमें उसने नुपुर शर्मा के कथित बयान का समर्थन किया था. हत्यारों ने उसी पोस्ट के चलते दर्जी का बेरहमी से क़त्ल कर दिया है. इसकी तस्दीक हत्यारो ने ख़ुद अपना वीडियो जारी करते हुए की है. Rajsthan Tailor Murder Video 

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us