Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:रिश्तों का क़त्ल! नशेड़ी भाई से परेशान हो कर भाई ने ही कर दी थी भाई की हत्या।

फतेहपुर:रिश्तों का क़त्ल! नशेड़ी भाई से परेशान हो कर भाई ने ही कर दी थी भाई की हत्या।
फ़तेहपुर एसपी राहुलराज

बीते 28 नवम्बर को ललौली थाना क्षेत्र के खुर्मानगर गांव में हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,पढ़े एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर:"छोटे,बड़े,औऱ गहरे हल्के आँगन आँगन पलते हैं, जब जैसी ज़रूरत होती है ये वैसे रंग बदलते हैं"।
जी हां हम आज रिश्तों की बात कर रहें हैं, हां हां वही रिश्ते जो बदलते हैं तो मानो भूचाल आ जाता है,हम आज आपको ऐसी ही एक घटना की सच्ची कहानी बताने जा रहे हैं जिसमें रिश्तों की मर्यादा कुछ ऐसी टूटी की एक भाई ने ही अपने भाई की हत्या कर दी। 
मामला ललौली थाना क्षेत्र के खुर्मानगर गांव का है जहां बीते 28 नवम्बर को मनोज तिवारी(40) नाम के एक अधेड़ उम्र के युवक की गला दबाकर कुछ लोगों द्वारा गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया जाता है।इस घटना की एफआईआर मृतक के बड़े भाई छोटकू तिवारी द्वारा 28 नवम्बर को ही ललौली थाने में दर्ज करा दी जाती है।ये पूरी तरह से ब्लाइंड केस था,पुलिस की तहकीकात किसी भी एंगल से शुरू नहीं हो पा रही थी,लेकिन अचानक पुलिस को मृतक के बारे में कुछ ऐसी जानकारी हांथ लगी कि मानो पुलिस के पैरोे के नीचे से ज़मीन ही खिसक गई हो।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नशे का आदि था और घर के सभी लोगों के साथ गाली गलौच करता था यहां तक कि अपने छोटे भाई आरोपी बलराम तिवारी की पत्नी के साथ भी कई बार दुष्कर्म की कोशिश कर चुका था,इन्ही सब कारणों से आजिज आकर आरोपी बलराम तिवारी ने अपने भाई मनोज की हत्या कर दी,हत्या वाले दिन से ही आरोपी फ़रार था जिसको ललौली थानाध्यक्ष राजेश मौर्या द्वारा चिल्ला पुल क़स्बा ललौली के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us