Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

DPO Viral Video : फ़ाइलों में साइन कराने पहुँचीं महिला कर्मी से जिला प्रोबेशन अधिकारी ने की अश्लील हरकत वीडियो वायरल

DPO Viral Video : फ़ाइलों में साइन कराने पहुँचीं महिला कर्मी से जिला प्रोबेशन अधिकारी ने की अश्लील हरकत वीडियो वायरल
आरोपी DPO . वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

Kaushambi DPO Viral Video यूपी के कौशाम्बी ज़िले में तैनात जिला प्रोबेशन अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह फाइलों में सिग्नेचर कराने पहुँचीं महिला कर्मी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करता है.महिला किसी तरह हाँथ छुड़ाकर बाहर आती है.

Kaushambi DPO Viral Video : यूपी के कौशाम्बी ज़िले में तैनात जिला प्रोबेशन अधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में दिख रहा है कि डीपीओ अपने कार्यालय में बैठे हुए हैं उनके पास एक महिला कर्मी फाइलों में सिग्नेचर कराने पहुँचती है.

इसी दौरान वह महिला कर्मी का हाँथ पकड़ने लगता है, महिला के बॉडी पार्ट्स पर ज़बरन हाँथ लगाता है.महिला किसी तरह अपना हाँथ छुड़ाकर वहां से हटती है. वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया है. डीएम ने प्रकरण की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की, साथ ही डीपीओ के विरुद्ध कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा है.

चार दिन पहले एक अन्य महिला कर्मी ने लगाए थे आरोप..

इस वीडियो के वायरल होने के चार दिन पहले ही आउटसोर्सिंग से भर्ती हुई एक दूसरी महिला कर्मी ने भी जिला प्रोबेशन अधिकारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद महिला के आरोपों की पुष्टि होती दिख रही है.

हांलाकि जिला प्रोबेशन अधिकारी रामनाथ राम ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं. उनका महिला के साथ अधिकारी औऱ कर्मी वाला सम्बंध है औऱ किसी तरह का सम्बंध नहीं है.

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो उनके भी संज्ञान में आया है, जांच कमेटी गठित की गई है. आरोपी अफसर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us