Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Haryana Crime In Hindi: ठेके के सेल्समैन से उधार मांग रहा था शराब ! फिर छिड़ा विवाद, सेल्समैन के साथी ने मार दी गोली

Haryana Crime In Hindi: ठेके के सेल्समैन से उधार मांग रहा था शराब ! फिर छिड़ा विवाद, सेल्समैन के साथी ने मार दी गोली
फतेहाबाद में दो पक्षों में विवाद चली गोली, image credit original source

हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद (Fatehabad) के गोरखपुर गांव (Gorakhpur Village) से एक बेहद सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है. यहां एक युवक ठेके पर सेल्समैन से उधार शराब मांगने लगा तभी सेल्समेन ने उसे फटकार लगा दी और उसके साथ मारपीट कर दी, मारपीट से गुस्साए युवक ने अपने साथियों को बुला लिया. मामला बढ़ता देख सेल्समैन ने भी अपने साथी को बुला लिया. जिसके बाद सेल्समैन के साथी युवक ने दूसरे पक्ष के साथी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे कैमरों से जानकारी जुटाई, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है.

ठेके पर उधार शराब मांगने पहुँचा युवक

हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद (Fatehabad) में एक युवक की गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी गई तो वही इस घटना में उसका दूसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे घायल हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त सुनील के रूप में हुई है. दरअसल मृतक सुनील के साथी का शराब ठेके में उधार शराब मांगने पर विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पर सुनील पहुंचा था फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है.

haryana_fatehabad_man_shot_dead
फतेहाबाद विवाद, image credit original source

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात नितिन नाम का युवक गोरखपुर गांव (Gorakhpur Village) के बाहर ठेके पर शराब खरीदने के लिए पहुंचा था लेकिन उसके पास पैसे न होने की वजह से उसने शराब उधार मांगी, तो सेल्समैन ने मना कर दिया इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई. जिससे गुस्साए नितिन ने अपने दोस्त सुनील व गुरमीत को मौके पर बुला लिया एक ओर से आ रहे लड़कों को देख सेल्समैन ने भी सन्नी नाम के युवक को बुलाया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी होने लगी इसके बाद सन्नी ने गन निकालकर फायरिंग कर दी जिसमें गोली सुनील के सीने पर जा लगी जबकि दूसरी फायरिंग में नितिन और गुरमीत के पैर में भी गोली लगी.

एक की मौत, एक घायल

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई तो वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया. जहां पर इलाज के दौरान सुनील को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके साथी नितिन की हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक मृतक सुनील और नितिन व गुरमीत आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, सुनील पर पहले से ही दो मामले दर्ज है हालांकि पुलिस ने आरोपी सनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us