Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Deoria Fatehpur Murder News: देवरिया के फतेहपुर गांव में फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास ! गांव में एक माह के लिए धारा 144 लागू

Deoria Fatehpur Murder News: देवरिया के फतेहपुर गांव में फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास ! गांव में एक माह के लिए धारा 144 लागू
देवरिया, फतेहपुर गांव मामला, फोटो साभार सोशल मीडिया

Deoria Fatehpur Murder News: देवरिया के फतेहपुर गांव में हुए हत्याकांड से पूरा प्रदेश हिल गया था. तहसील की टीम पैमाइश करने प्रेम चंद यादव के घर पहुंची तो भारी संख्या में ग्रमीण एकजुट होकर पैमाइश का विरोध करने लगे. विरोध बढ़ता देख आनन फानन में भारी पुलिस बल को बुलाया गया,आक्रोशित दिख रहे ग्रामीणों को खदेड़ना पड़ा. माहौल को बिगड़ता देख अपर नगर मजिस्ट्रेट ने गांव में एक माह के लिए धारा 144 लागू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • देवरिया के फतेहपुर गांव में बीते 2 अक्टूबर को हुआ था हत्याकांड
  • जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, सोमवार को जमीन की पैमाइश करने पहुंची तहसील टीम को घेरा
  • माहौल खराब होने की सूचना पर पुलिस बल पहुंचा, गांव में धारा 144 की गई लागू

Fatehpur village of Deoria Section 144 imposed : देवरिया में हुए 6 लोगों के हत्याकांड मामले के बाद भी चिंगारी भड़कने की आशंका बनी हुई है, इस हत्याकांड के बाद ग्रामीण ज्यादा आक्रोशित है, माना जा रहा है की इस तरह से कभी भी गांव का माहौल बिगड़ सकता है ऐसे में इस गांव में प्रशासन के निर्देश पर एक माह के लिए धारा 144 लगा दी गई है.

फतेहपुर गांव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास

देवरिया के फ़तेहपुर गांव में बीते 2 अक्टूबर को जमीनी विवाद को लेकर हुए जघन्य हत्याकांड की आग अबतक ठंडी नहीं पड़ी है, यहां तहसील की एक टीम प्रेम चंद यादव के घर की दोबारा पैमाइश करने पहुंची, टीम को देखकर ग्रामीण एकजुट हो गये और पैमाइश का विरोध जताने लगे. माहौल बिगड़ता देख तहसील की टीम ने पुलिस फोर्स को सूचना दी, तत्काल कई थानों का फोर्स गांव पहुंच गया और काम में बाधा डाल रहे ग्रामीणों को खदेड़ लिया. 

गांव में एक माह के लिए धारा 144 लागू

दोबारा माहौल न बिगड़े जिसको लेकर देवरिया के अपर जिला मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव के आदेश पर फतेहपुर गांव में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गयी है. दरअसल हत्याकांड के बाद देवरिया के फतेहपुर गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजिक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन से माहौल बिगड़ सकता है और शांति व्यवस्था भंग हो सकती है. इसलिए 9 अक्टूबर से 8 नंवबर तक फतेहपुर गांव में धारा 144 लगा दी गयी है.

क्या हुआ था मामला

गौरतलब है कि बीते 2 अक्टूबर को देवरिया के फतेहपुर गांव में दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की सत्यप्रकाश दुबे व साथियों में मिलकर हत्या कर दी थी,गुस्साए ग्रामीणों ने एकजुट होकर बदले की भावना से सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला करते हुए सत्यप्रकाश समेत 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की आग पूरे प्रदेश में दहकने लगी, खुद सीएम योगी आदित्यनाथ इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे. पुलिस ने नामजद 27 , और 50 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है, जबकि 20 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us