Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CAA प्रदर्शन:भारत में ट्रम्प और जाफराबाद में बेक़ाबू हुई हिंसा..हेड कांस्टेबल की मौत..डीएसपी गम्भीर.!

CAA प्रदर्शन:भारत में ट्रम्प और जाफराबाद में बेक़ाबू हुई हिंसा..हेड कांस्टेबल की मौत..डीएसपी गम्भीर.!
जाफराबाद हिंसा।फ़ोटो साभार गूगल

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सीएए विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार शाम उग्र हुआ प्रदर्शन सोमवार शाम होते होते और भी हिंसक हो गया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:दिल्ली के जाफराबाद इलाक़े में रविवार शाम सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच हुआ पथराव सोमवार शाम होते होते जबरदस्त हिसंक हो गया है।

ये भी पढ़े-दिल्ली:सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच जमकर पथराव..पुलिस ने किया लाठीचार्ज..दागे आँसू गैस के गोले..!

जाफराबाद से सटे कई इलाकों में जबरदस्त हिंसा होने की ख़बर है।समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से आई खबर के मुताबिक़ दिल्ली के यमुना पार इलाके में नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ चल रहा विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन हिंसक हो गया है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हिंसा में घायल होने और एक हेड कांस्टेबल के मौत की भी ख़बर सामने आ रही है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में एक दर्जन रोडवेज कर्मियों की अचानक समाप्त कर दी गई सेवाएं..ये वजह आई सामने..!

जाफ़राबाद, मौजपुर, सीलमपुर और चांदबाग़ इलाक़ों से हिंसा की ख़बरें हैं।पुलिस ने हिंसाग्रस्त इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। (jafarabad violence news)

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद भगदड़ का सा माहौल हो गया है।पुलिस द्वारा लगातार आँसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।आसमान में भयंकर रूप से धुआँ उठता देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर चिंता ज़ाहिर करते हुए ट्वीट करते हुए कहा है कि

 "दिल्ली के कुछ इलाक़ों में अशांति फैलने की परेशान करने वाली ख़बरें आ रही हैं।मैं गृहमंत्री और लेफ्टिनेंट गवर्नर से अपील करता हूं कि वो क़ानून व्यवस्था क़ायम करें।"

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us