Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:फतेहपुर-गाँव में घूम रहे बाहर से आए व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा.!

कोरोना:फतेहपुर-गाँव में घूम रहे बाहर से आए व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा.!
फतेहपुर:सेनेटाइज करता कर्मी।

ज़िले में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गाँवों में प्रशासन ने पहरा सख़्त कर दिया है..दो लोगों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।आम नागरिक भी कोरोना से डरे हुए हैं।लेक़िन अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं।जो शासन की गाइड लाइन को ताक में रखकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रशासन ने सख़्ती बरतनी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-कोरोना:बुधवार को मिला एक नया पाज़िटिव..अब तक चार हुए ठीक..!

बाहर से गाँवों को लौटे लोगों के चलते संक्रमण का ख़तरा बढ़ा हुआ है।बाहर से आए लोगों को होम क्वारण्टाइन में रहने का निर्देश जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया है।इसकी निगरानी के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में व नगर क्षेत्र में वार्ड समितियां सभासदों के अध्यक्षता में बनाई गई हैं।जो क्वारण्टाइन में रहने वाले लोगों की निगरानी कर रहीं हैं।

डीएम द्वारा बुधवार को जानकारी दी गई कि ग्राम धारूपुर थाना मलवां में बाहर से आए हुए धर्मराज(28) तथा विजय गौतम(22) द्वारा लगातार क्वॉरेंटाइन अवधि में आइसोलेशन का उल्लंघन करते हुए गांव में भ्रमण किया जा रहा था।

ये भी पढ़े-टिक टाक के इस स्टार का ब्लाक हो गया एकाउंट.ये है वजह..!

ग्राम निगरानी समिति के समझाने के बावजूद इनके द्वारा शासन की गाइड लाइन का अनुपालन नहीं किया जा रहा है,जिसके कारण  कोरोना महामारी के सम्पूर्ण ग्राम में फैलने की प्रबल संभावना है। 

ये भी पढ़े-क्वारंटाइन सेंटर में रात भर चला रंगारंग कार्यक्रम..अश्लील गानों में बालाओं के लगते रहे ठुमके..!

जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त के दृष्टिगत  दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध स्थानीय रीपोर्टिंग पुलिस चौकी सहिली ,थाना मलवा में आईपीसी की धारा 188, 269 एवं 270 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
आज 24 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के...
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Follow Us