Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

शर्मनाक:कमरे में ले जाकर महिला टीचर ने किया मासूम छात्र के साथ ज़बरन गंदा काम..!

शर्मनाक:कमरे में ले जाकर महिला टीचर ने किया मासूम छात्र के साथ ज़बरन गंदा काम..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

बिहार के पटना जिले में स्थित एक निजी स्कूल की महिला टीचर पर उसी स्कूल में ही पढ़ने वाले एक दस साल के छात्र यौन शोषण और मारपीट करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने आरोपी महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क-स्कूल,कॉलेजों में यौन उत्पीड़न की घटनाओं में हो रही वृद्धि समाज के लिए चिंता का कारण है।माता पिता बड़े ही विश्वास के साथ स्कूलों में अपने बच्चों को भेजते हैं।लेक़िन जब उसी शिक्षा के मंदिर में बच्चों को शिक्षा का दान देने वाले शिक्षक पथ भ्रष्ट होकर मासूमों का यौन शोषण करने लगते हैं तो समाज की चिंता का बढ़ना लाज़मी है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:कुछ दिनों बाद होनी थी शादी..हो गई मौत से मुलाक़ात..दोनों का सिर कुचलते हुए निकल गया टैंकर.!

भारतीय संस्कृति को शर्मसार करने वाला ताजा मामला बिहार के पटना ज़िले का है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक बड़े निजी स्कूल की है।यहां एक महिला टीचर ने पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले दस साल के मासूम छात्र के साथ वो किया जिसने उसके बालमन को हमेशा के लिए गहरा जख्म दे दिया है।महापर्व छठ के खरना के दिन पीड़ित छात्र के परिवारवालों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की।परिजनों के मुताबिक महिला टीचर ने अपनी हवस की आग बुझाने के लिए छात्र को पहले एकांत में एक कमरे में ले गई।फ़िर छात्र का यौन उत्पीड़न किया जब छात्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी महिला टीचर ने छात्र की जमकर पिटाई भी की।

ये भी पढ़े-सांसद नुसरत जहाँ ने शेयर की पीली साड़ी में शानदार फ़ोटोज..आ गईं ट्रोलर्स के निशाने पर।

स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ASP लॉ एंड ऑर्डर को भी दे दी है। चार नवंबर को स्कूल खुलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।थाने से स्कूल मैनेजमेंट को नोटिस दे दिया गया है लेकिन आरोपी शिक्षिका के छुट्टी पर होने की वजह से जांच पूरी नहीं हो पाई है।पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से जल्द से जल्द सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने का आदेश दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us