Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra Murder News : साहब ! बहू उठाती थी हाथ इसलिए कुल्हाड़ी से काट डाला,सिर को धड़ से किया अलग

Agra Murder News : साहब ! बहू उठाती थी हाथ इसलिए कुल्हाड़ी से काट डाला,सिर को धड़ से किया अलग
आगरा में ससुर ने बहु को कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या, फाइल फोटो

Agra Murder News: यूपी के आगरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक ससुर ने अपनी बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला. जिसमें बहू की दर्दनाक मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया जहां उसने सारी घटना की वारदात को पुलिस के सामने रखा. पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुट गई .


हाईलाइट्स

  • आगरा के किरावली में ससुर ने बहु की कुल्हाड़ी से वार कर की नृशंस हत्या
  • किचन में खाना बनाते वक्त कुल्हाड़ी से किया वार, धड़ से सिर को किया अलग
  • ससुर का आरोप बहु उठाती थी हाथ,ससुर को किया गया गिरफ्तार

Agra Murder News : आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बहू की जरा सी बात में गुस्साए ससुर ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला. और उसका धड़ से सिर को अलग कर दिया. हत्या के बाद आरोपित ससुर खुद थाने पहुंचा जहां उसने खुलकर घटना को पुलिस को बताया कि मैंने अपनी बहू को काट डाला फिर क्या हुआ आप भी जानिए..

ससुर और बहू में होता था विवाद

दरअसल मामला आगरा जिले के किरावली थाना क्षेत्र का है .यहां मलिकपुर गांव में रहने वाले रघुवीर सिंह ने मंगलवार को किचन में खाना बना रही बहू प्रियंका पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर सिर को धड़ से अलग कर उसकी नृशंस हत्या कर दी.घटना की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया बड़ी बहू ने शोर मचाया तो आरोपी ससुर वहां से भाग निकला और सीधा थाने जा पहुंचा.

बड़ी बहू से छोटी बहू का हुआ था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक मलिकपुर गांव निवासी रघुवीर सिंह के दो बेटे हैं जिनमें बड़े बेटे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है . छोटा बेटा गौरव यूपी पुलिस में कांस्टेबल है ,जो इस वक्त फर्रुखाबाद में तैनात है. बताया जा रहा है घर में बड़ी बहू और छोटी बहू मौजूद थी.जहां दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था आरोप है कि बीच बचाव में आये ससुर पर छोटी बहू ने हाथ उठाया जिससे वह काफी गुस्से में था.छोटी बहू किचन में खाना बना रही थी.तभी किचन में कुल्हाड़ी लेकर जा पहुंचा और खाना बना रही बहू प्रियंका पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर दिए जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई .हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि उसने प्रियंका के शरीर से सिर को अलग कर दिया.

पुलिस ने किया आरोपित ससुर को गिरफ्तार

चीखने चिल्लाने की आवाज के बाद बड़ी बहू जब दौड़ी तो उसे देखकर आरोपी ससुर वहां से भाग निकला और सीधे थाने जा पहुंचा. जहां चीख चीख कर कहने लगा मैंने अपनी बहू को काट डाला वह मुझे हमेशा भला-बुरा कहती थी और मुझ पर हाथ उठाती थी.इसलिए उसे मार डाला घटना की सूचना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने ससुर रघुवीर की इस करतूत के बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. आरोपित पर आवशयक कार्यवाई की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us