
Agnipath Ballia Protest News: अग्निपथ के खिलाफ यूपी में युवाओं का हिंसक प्रदर्शन इस ज़िले में फूंक दी ट्रेन
On
सरकार की अग्निपथ योजना का युवाओं द्वारा लगातार विरोध जारी है.बिहार में कई जगह ट्रेन में आग लगा दी गई.स्टेशन में तोड़फोड़ हुई है.अब यूपी में भी प्रदर्शन हिंसक हो चला है.बलिया ज़िले में ट्रेन फूंक दिए जानें की खबर है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.. Agnipath Scheme Against Youth Protest Continue Ballia Protest News
Ballia Protest News: सरकार आर्मी भर्ती के लिए नए नियमों वाली एक योजना लेकर आई है. जिसका नाम अग्निपथ है. इस योजना के तहत सेना में चार सालों के लिए युवा भर्ती होंगें फिर उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा. सरकार की इस योजना का पूरे देश में युवाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है.बिहार में प्रदर्शन हिंसक है.कई जगहों में ट्रेन में तोड़फोड़ आगज़नी की खबरें हैं.
यूपी के भी कई शहरों में लगातार प्रदर्शन जारी है. बलिया में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है. शुक्रवार को युवाओं का एक समूह बलिया स्टेशन में घुस गया. वहां उग्र छात्रों द्वारा तोड़फोड़ की गई.एक ट्रेन की बोगी में प्रदर्शनकारी युवाओं द्वारा आग भी लगा दी गई. Ballia Protest Agnipath Yojana

Tags:
Related Posts
Latest News
01 Sep 2026 22:43:37
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
