Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ..जानें दैनिक राशिफ़ल.!

आज का राशिफ़ल:इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ..जानें दैनिक राशिफ़ल.!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

आज दिनांक 7 नवम्बर दिन गुरुवार है।कैसा रहेगा आप के लिए आज का दिन जाने दैनिक राशिफ़ल युगान्तर प्रवाह।

मेष:आज के दिन आपको परिवार का सुख उत्तम स्तर का प्राप्त होगा। लेकिन इस समय आपको अपनी मेहनत का फल मिलने मे दिक्कतें पेश आएंगी। आज के दिन आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ:आज के दिन किसी दूर के रिश्तेदार से मिली अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी।

मिथुन:आज के दिन सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे।

कर्क:आज के दिन आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अपनी अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। आपके प्रियजन ख़ुश रहेंगे और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए।

Read More: आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान

सिंह:आज के दिन आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव दूसरों को परखने के काम आएगा। और आज के दिन संतान से संबन्धित परेशानियाँ सामने आ सकती है। काम के स्थल पर किसी से मनमुटाव होने की पूरी संभावना रहेगी।

Read More: आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

कन्या:आज के दिन आपके ऊपर किसी प्रकार बेवजह के आरोप लग सकते है। आज के दिन अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करते रहेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

Read More: आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

तुला:आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें।

वृश्चिक:आज कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। लेकिन आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे। वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड़ सकता है।

धनु:आज अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएँ। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा।

मकर:आज चौकन्ने रहें। क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में इज़ाफ़ा मुमकिन है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।

कुंभ:आज आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आज आप महसूस करेंगे। कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है।

मीन:आज के दिन मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। नया आर्थिक कार्य अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक़्त आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us