Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:इन राशियों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन!

आज का राशिफ़ल:इन राशियों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन!
फ़ोटो साभार गूगल

आज दिनांक 18 दिसम्बर दिन बुधवार का दैनिक राशिफ़ल जानें..युगान्तर प्रवाह पर।

मेष:आपको भी अपनी जिम्मेदारियों को समझने का मौका मिलेगा। इस वक़्त बेहतर होगा कि जितना संभव हो अपने परिवार को अपना समय दें। इस दौरान आपका अधिक धन भी ख़र्च होगा। हालांकि इसके साथ ही आपको अचानक अलग-अलग स्रोतों से धन का लाभ भी होता रहेगा।

वृषभ:किसी दूर के रिश्तेदार से मिली अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी।

मिथुन:सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे।

कर्क:आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। आपके प्रियजन ख़ुश रहेंगे और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए।

Read More: आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

सिंह:आपको परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल पहले से बेहतर होगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे भविष्य में आपको ही फायदा होगा। इस समय आप अपनी प्रभावशाली वाणी से कई काम बना पाएंगे।

Read More: आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

कन्या:अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करेंमेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएँ। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा।

Read More: आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

तुला:आज के दिन चौकन्ने रहें, क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में इज़ाफ़ा मुमकिन है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।

वृश्चिक:आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है।

धनु:आपके स्वभाव मे गुस्से की अधिकता देखने को मिलेगी। आपके परिवार मे किसी सदस्य का स्वस्थ्य खराब होने की सम्भावना रहेगी । आज के दिन आपके भाई बंधुओ के लिए थोड़ी परेशानी होनी संभव है या फिर मनमुटाव हो सकता है दूसरों की भलाई के लिए कम करें।

मकर:आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें।

कुंभ:आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। लेकिन अकेलापन काफ़ी दिक़्क़त भरा हो सकता है, ख़ास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज़्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

मीन:आप क़िस्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला आप अपना वज़न क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us