Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Oceanography News: समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट से झलकता है व्यक्ति का स्वभाव

Oceanography News: समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट से झलकता है व्यक्ति का स्वभाव
समुद्रशास्त्र से पता चलता है इंसान का स्वाभाव, फोटो साभार सोशल मीडिया

वैसे तो किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वाभाव को जानने के लिए कुंडली व राशिफल (Horroscope) का सहारा लिया जाता है, लेकिन समुद्र शास्त्र (Oceanography) में शरीर की बनावट (को भी लेकर व्यक्ति के स्वभाव (Nature) और भविष्य (Future) से जुड़ी बहुत कुछ पता चल सकता है. आज हम आपको शरीर के कुछ अंगों की बनावट के जरिये व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताने का प्रयास करेंगे.

समुद्रशास्त्र के जरिये पता चलता है व्यक्ति का स्वाभाव

व्यक्ति के बातचीत का ढंग उसके स्वभाव (Nature) को दर्शाता है, तो वहीं शरीर के कुछ अंग (Body Parts) ऐसे भी होते है या उनकी बनावट (Structure) भी बहुत कुछ बताती है. समुद्रशास्त्र में पैरों की उंगलियों (Toes) से व्यक्ति के स्वभाव (Nature Of Person) के बारे में बताया गया है.

पैरों की उंगलियां दर्शाती है व्यक्ति की पर्सनालिटी

समुद्र शास्त्र (Oceaonography) में ऐसा बताया गया है कि जिन व्यक्तियों के पैरों की पहली और दूसरी उंगलिया (Toes) बराबर होती है ऐसे लोग बहुत ही हार्डवर्किंग होते है और कठिन परिश्रम करके अपना मुकाम हासिल करते है. यही कारण है ऐसे लोगो को उनके परिश्रम की वजह से पहचान मिलती है लेकिन ये लोग अक्सर छोटी मोटी बहस में भी उलझ जाते हैं. तो वहीं जिन लोगो की पैरों की सभी उंगलियों की लंबाई एक समान और अंगूठा (Toe Thumb) लंबा होता है. ऐसे व्यक्ति रिसर्च वर्क (Research Work) बहुत ही अच्छे से करते है. यही नही ये लोग बातचीत में काफी अच्छे होते है, वहीं जिन व्यक्तियों के पैरों की उंगलियां लंबी और नाखून के पास गोल होती है ऐसे लोग रुपये के लेनदेन में काफी अच्छे माने जाते है.

नाक की बनावट बताती है स्वाभाव

इसी तरह व्यक्ति की नाक की बनावट (Structure Of Nose) से भी उसके स्वभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है. लंबी नाक (Big Nose) वाले लोग बहुत ही हार्डवर्किंग होते है, यही नही जल्दी ये किसी के बहकावे में भी नही आते है साथ ही ऐसे लोग जल्दी इमोशनल नही होते है बल्कि ऐसे लोग काफी प्रोफेशनल (Professional) होते है. वहीं जिनकी नाक थोड़ी दबी होती है तो ऐसे लोग काफी नर्म दिल होने के साथ साथ काफी ईमानदार (Honest) भी होते है ऐसे लोग अपने काम को टालने की बजाय तुरंत निपटाने की सोचते है.

सीधी नाक वाले व्यक्ति

सीधी नाक वाले व्यक्ति देखने मे तो सुंदर और आकर्षक (Smart And Attractive) लगते है. अंदर से भी ईमानदार, सहनशीलता और धैर्य से भरे हुए होते है, ऐसे लोग जल्दी किसी को धोखा नही देते है इसके साथ ही ऐसे लोग किसी भी राज की बताई हुई बात को सीक्रेट रखते है कम बोलना, जल्दी हर किसी में न घुलना मिलना इनका स्वभाव होता है.

Read More: आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us