Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ग्रहों की चाल से जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ग्रहों की चाल से जानें सभी राशियों का भविष्यफल
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रेवती नक्षत्र और अश्विनी योग का संयोग बन रहा है। मेष, सिंह और मीन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि वृषभ और धनु राशि वालों के लिए आर्थिक उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम संबंधों में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025: रविवार, 30 मार्च 2025 को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। इस शुभ अवसर पर रेवती नक्षत्र और अश्विनी योग का संयोग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

इस दौरान चंद्रमा का गोचर शाम 4:35 बजे तक मीन राशि में रहेगा और इसके बाद यह मेष राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries)

परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बच्चों और व्यापार से जुड़े बड़े निर्णय लेने से पहले विचार करें। लाल रंग का वस्त्र धारण करें और शिवजी का जलाभिषेक करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। बच्चों और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यावसायिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें और जरूरतमंदों को काली वस्त्र का दान करें।

Read More: आज का राशिफल 17 दिसंबर 2025: इस राशि के जातकों को अचानक हो सकता है धनलाभ ! जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन कानूनी मामलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। व्यापार में भी समस्याएं आ सकती हैं। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और काली माता की उपासना करें।

Read More: आज का राशिफल 07 फरवरी 2026: नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य को लेकर क्या कहते हैं सितारे

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। यात्रा करने से बचें क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की जोखिम भरी योजना से दूर रहें। लाल रंग की वस्तु पास रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Read More: 07 December 2025 Rashifal: किस्मत आज करवाएगी बड़ा चमत्कार, कई राशियों की लाइफ का टर्निंग पॉइंट शुरू

सिंह राशि (Leo)

दुर्घटना की संभावना बनी हुई है, इसलिए वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हरी वस्तु अपने पास रखें और गणेश जी की पूजा करें।

तुला राशि (Libra)

शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। पैरों में चोट लगने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यवसायिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। शनिदेव की उपासना करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। मानसिक स्थिति प्रभावित रहेगी। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। लाल वस्त्र धारण करें और शिवजी की पूजा करें।

धनु राशि (Sagittarius)

घर-परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सीने में विकार संभव है, इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और लाल वस्त्र धारण करें।

मकर राशि (Capricorn)

व्यापार में मध्यम स्तर की प्रगति देखने को मिलेगी। पार्टनरशिप में समस्याएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। काली माता की पूजा करें और गरीबों को भोजन कराएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

धन हानि की संभावना है, इसलिए निवेश करने से बचें। पारिवारिक संबंधों में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। हरी वस्तु धारण करें और गणेश जी की पूजा करें।

मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य अत्यधिक प्रभावित हो सकता है। प्रेम संबंधों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्त्र धारण करें और शिवजी का जलाभिषेक करें।

Latest News

UP Board: फतेहपुर में परीक्षा देते पकड़े गए 5 साल्वर, डीआईओएस ने दर्ज कराया मुकदमा, मान्यता होगी रद्द UP Board: फतेहपुर में परीक्षा देते पकड़े गए 5 साल्वर, डीआईओएस ने दर्ज कराया मुकदमा, मान्यता होगी रद्द
फतेहपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान पांच साल्वर दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते पकड़े गए. डीआईओएस...
Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप
आज का राशिफल 26 फरवरी 2026: मेष से लेकर मीन तक जाने किस पर बरसेगी कृपा, 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना
Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा
UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसको रहना है सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us