नोबेल पुरस्कार 2021:नोबेल पुरस्कार का ऐलान शांति का नोबेल मारिया रसा औऱ दमित्री मुराटोव को जाने कौन हैं
नोबेल पुरस्कार 2021 का ऐलान हो गया है.2021 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया रसा और दिमित्री मुराटोव को मिलेगा. Nobel Prize in Peace 2021

Nobel Prize In Peace 2021:नोबेल पुरस्कार 2021 का ऐलान किया जा रहा है.साहित्य के क्षेत्र में अब्दुलराजक गुरनाह के नाम की घोषणा गुरुवार को की गई थी.शुक्रवार को नोबेल के शांति पुरस्कार की घोषणा की गई.नोबेल का शांति पुरस्कार इस साल संयुक्त रूप से मारिया रसा औऱ दमित्री मुराटोव को दिया जाएगा. maria ressa and dmitry muratov nobel prize
शांति के क्षेत्र में 2021 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले दोनों व्यक्ति पेशे से पत्रकार हैं.फिलीपींस के पत्रकार मारिया रसा और रूस के दिमित्री मुराटोव को उनके देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए दिया गया.Nobel Prize 2021
नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने कहा कि इस जोड़ी को “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है.”Nobel Prize Peace 2021