अतंर्राष्ट्रीय:इस देश में हुआ तख़्तापलट..राष्ट्रपति गिरफ्तार..तीन माह के लिए लगा आपातकाल!
On
लगातार तीन दशक से सत्ता में काबिज़ एक देश के राष्ट्रपति को वहाँ की सेना ने गिरफ्तार कर तख़्तापलट कर दिया है.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला.?
सूडान: तानाशाह पूर्ण रवैये से आजिज देश की जनता लगातार पिछले कुछ सालों से अपने देश के राष्ट्रपति के खिलाफ सड़को पर उतरकर प्रदर्शन कर रही थी।इसी बीच ख़बर आई है कि वहां की सेना ने राष्ट्रपति को गिरफ़्तार कर तख़्तापलट कर दिया है।और इसी के साथ आपातकाल की भी घोषणा हो गई है।
मामला सूडान देश का है एक मीडिया वेबसाइट में प्रकाशित ख़बर के अनुसार क़रीब तीन दशक से सत्ता में काबिज़ राष्ट्रपति ओमर अल बशीर को सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है इसकी जानकारी खुद रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने दी है। इसके साथ ही देश मे तीन महीने के लिए सेना ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से सूडान के राष्ट्रपति के खिलाफ वहाँ की जनता सड़को में उतरकर प्रदर्शन कर रही थी।

Tags:
Related Posts
Latest News
02 Oct 2026 15:42:24
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
