Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

श्रीलंका में अबतक तीन भारतीयों सहित 207 लोगों की मौत 450 से ज्यादा घायल..पीएम मोदी ने कहा करेंगे हर सम्भव मदद।

श्रीलंका में अबतक तीन भारतीयों सहित 207 लोगों की मौत 450 से ज्यादा घायल..पीएम मोदी ने कहा करेंगे हर सम्भव मदद।
फोटो साभार-ANI

ईस्टर त्योहार के दिन श्रीलंका में हुए आठ सीरियल बम ब्लास्ट से पूरा देश दहल गया है।इस आतंकी हमले में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं जिनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

कोलंबो: रविवार के दिन जब पूरा देश ईस्टर त्योहार मना रहा था। तभी आतंकियों ने इसप्रकार की साजिश को अंजाम दिया।जिस प्रकार से सुसाइड बम को चर्च, होटलों सहित सार्वजनिक स्थानों में लगाया गया था। उससे ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आतंकियों को इसी दिन का इंतजार था।जब अधिक से अधिक लोग इससे आहत हो सके ।श्रीलंका में इस समय जो हालात हैं उसकी परिकल्पना मात्र से ही आपकी रूह कांप जाएगी।

यह भी पढ़े: आतंकी हमले से दहला कोलंबो 129 की मौत 300 से अधिक घायल.!

रिपोर्टर से अनुसार अबतक आठ एक के बाद एक बम ब्लास्ट हो चुकें हैं जिनमें मरने वालों की संख्या 207 हो गई है और 450 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहें हैं। जिनमे तीन भारतीय भी शामिल हैं। 

पीएम मोदी ने कहा हम श्रीलंका की हर सम्भव मदद करेंगे...

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे से टेलीफोन से वार्ता करते हुए दुःख व्यक्त किया और हर सम्भव मदद के लिए कहा।

आतंकी हमले में तीन भारतीयों की मौत...

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि  'भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो में बताया कि नेशनल हॉस्पिटल ने उन्हें तीन भारतीय नागरिकों की मौत की सूचना दी है उनके नाम लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश हैं हम आगे के विवरणों के बारे में पता लगा रहे हैं'

भारतीय नागरिकों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर...

श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा है 'कोलंबो और बट्टीकालोआ में धमाके की खबरे हैं। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मदद या किसी जानकरी के लिए भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: +94777903082 +94112422788 +94112422789. श्रीलंका के नंबरों के अलावा इन भारतीय नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं: +94777902082 +94772234176

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us