Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Google Doodle Altina Schinasi: महिलाओं के फैशन में चार चांद लगाने वाली इस महिला को गूगल डूडल ने ऐसे किया याद, जानिए कौन हैं अल्टीना शिनासी

Google Doodle Altina Schinasi: महिलाओं के फैशन में चार चांद लगाने वाली इस महिला को गूगल डूडल ने ऐसे किया याद, जानिए कौन हैं अल्टीना शिनासी
गूगल ने इस खास महिला का बनाया डूडल

Pगूगल आज के इस आधुनिक युग मे हम सबकी जरूरत बन गया है.छोटी-छोटी चीज़ों को जानने के लिए गूगल का सहारा लेना ही पड़ता है.गूगल का आज जो डूडल है, वह एक अमेरिकी महिला अल्टीना शिनासी के नाम पर है.जो कला और फैशन के क्षेत्र में बड़ा नाम था.महिलाएं जो आज कैट आई मॉडल चश्मा लगाती हैं. वह इन्हीं की देन है.दरअसल गूगल आज उनकी जयंती मना कर कुछ खास तरह उन्हें विश कर रहा है.


हाईलाइट्स

  • गूगल ने आज अमेरिका की प्रसिद्ध महिला का बनाया डूडल,जयंती पर इस तरह कर रहे विश
  • प्रसिद्ध फैशन डिजायनर के साथ आर्ट का हुनर अमेरिकी महिला अल्टीना शिनासी के अंदर कूट-कूट कर था भरा
  • कैट आई फ्रेम की जनक थी ये महिला,आज भी महिलाओं और युवतियों की पसन्द है ये चश्मा

Google today wished this American woman : आज हम आधुनिकता के युग में जी रहे हैं. गूगल एक ऐसी व्यवस्था है, जिसे हम हर बड़ी से बड़ी, छोटी सी छोटी चीज को आसानी से जान सकते हैं. गूगल हमारी दिनचर्या में भी शामिल हो गया है.आज हर चीज का तोड़ गूगल के पास ही है. कभी आपने गूगल के डूडल के बारे में सुना है, आखिर डूडल का गूगल क्यों प्रयोग करता है.. आप जब गूगल ओपन करते हैं तो होम पेज पर बड़ा सा गूगल लिखा रहता है जिसका कलर कभी नीला,लाल या और कोई रंग दिखाई देता है.अक्सर देखा होगा किसी फेमस चरित्र की तस्वीर गूगल के रूप में लगी रहती है. ऐसे ही खास व्यक्ति की बड़ी चर्चित उपलब्धियों को लेकर गूगल ऐसे व्यक्तियों का डूडल बनाता है और अपने होमपेज पर लगाता है. तो चलिए आज के गूगल के डूडल की जो थीम है वह किस पर बनाई गयी है.वह कौन फेमस आर्टिस्ट थीं, जिन्होंने अपनी कला और फैशन के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम पाया था.

अमेरिकी महिला का बनाया डूडल फैशन के क्षेत्र में था बड़ा नाम

गूगल के आज का डूडल बेहद खास है.एक खास महिला का डूडल बनाया गया है.आज आप गूगल का पेज खोलेंगे, तो देखेंगे कि चश्मा के पीछे एक महिला का चेहरा दिखाई दे रहा है. यह एक अमेरिकी महिला थीं. जिनका नाम अल्टिना शिनासी था.आर्ट और फैशन के क्षेत्र में बड़ा नाम था. कैट आई फ्रेम का मॉडल इन्होंने ही डिजाइन किया था. जो आज भी महिलाओं, युवतियों में काफी पसंद किया जाता है.

हार्लेक्विन चश्मे के फ्रेम से ली थी प्रेरणा

अमेरिकी महिला अल्टीना शिनासी एक प्रसिद्ध कलाकार के साथ फैशन डिजाइनर और आविष्कारक भी रही. कला और फैशन के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान रहा. वह हार्लेक्विन चश्मों के फ्रेम से इंस्पायर्ड थीं. इसी तकनीक पर उन्होंने एक फ्रेम बनाया.जिसे बाद में कैट आई फ्रेम के नाम से जाना जाने लगा.आज यह चश्मा बाजारों में आसानी से मिल जाता है .खासतौर पर युवतियों की पहली पसंद भी है.

कौन थीं अल्टीना शिनासी

अमेरिकी महिला अल्टिना शिनासी का जन्म आज ही के दिन 4 अगस्त वर्ष 1907 को हुआ था. बचपन से ही कला के क्षेत्र में निपुण थीं.शैक्षणिक स्तर पेरिस से पूरा किया.पेरिस से ही उन्होंने कलात्मक क्षेत्र में कदम रखा.अल्टीना को पेंटिंग का भी बहुत शौक था. अपने इस शौक को बरकरार रखा और उसको आगे भी बढ़ाया. धीरे-धीरे उनकी पॉपुलरटी लोगों तक पहुंचने लगी.इतना ही नहीं न्यूयॉर्क में उन्होंने अपनी कला को द आर्ट स्टूडेंट लीग में आगे बढ़ने का कार्य किया. जिससे उन्हें इस क्षेत्र में काफी सीखने में भी मदद मिली.धीरे-धीरे अल्टिना की जिंदगी में परिवर्तन आने लगा और वह कई दुकानों में विंडो ड्रेसर के रूप में कार्य करने लगी. इस दौरान उनकी मुलाकात जाने-माने डायरेक्टर और प्रसिद्ध कलाकारों से हुई और अपने कलात्मक प्रभाव से उन्होंने सभी को प्रभावित किया.

कैट आई फ्रेम का तैयार किया मॉडल

अल्टीना के मन में कुछ अलग भी चल रहा था वह एक ऐसी चीज डिजाइन करना चाहती थी जो महिलाओं के फैशन में चार चांद लगा सके. इसके लिए उन्होंने एक चश्मे का फ्रेम डिजाइन किया. उन्होंने एक कार्निवल उत्सव के दौरान हार्लेक्विन चश्मे के फ्रेम से प्रेरणा ली. जिसके बाद उन्होंने कागजी तौर पर एक फ्रेम तैयार किया और उसका नाम कैट आई फ्रेम दिया..धीरे-धीरे अपने इस मॉडल को उन्होंने दुकानों और बाजार में उतारा.

गूगल ने इस अंदाज में किया विश

देखते ही देखते इस फ्रेम की डिमांड बढ़ने लगी और यह महिलाओं ,युवतियों की पसंद बन गया. तभी से अल्टीना शिनासी को कैट आई के नाम से जाना जाता है.आज उनकी जयंती है,इस अवसर पर गूगल ने अल्टीना के द्वारा किये गए सराहनीय कार्यो,उपलब्धियों और बड़े योगदान के लिए आज अपने होम पेज पर जगह देकर उन्हें इस अंदाज में विश किया है.

आर्ट,फैशन की दुनिया में बड़ा नाम अल्टीना ने साल 1999 को कह दिया दुनिया को अलविदा

कलात्मक फैशन की दुनिया और फिल्मी दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाली इस अमेरिकी महिला अल्टीना शिनासी ने 19 अगस्त 1999 को दुनिया से अलविदा कह दिया. लेकिन उनकी डिजाइन की हुई चीज आज भी फिल्मों से लेकर आमजन तक लोग खूब प्रयोग कर रहे हैं.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us