Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

England Yoga Mass Killing: फर्श पर लेटकर चल रही थी योग क्लास ! खिड़की से झांकने वाले लोगों ने समझा सामूहिक हत्या

England Yoga Mass Killing: फर्श पर लेटकर चल रही थी योग क्लास ! खिड़की से झांकने वाले लोगों ने समझा सामूहिक हत्या
अजीबोगरीब मामला योग, फोटो साभार सोशल मीडिया

इंग्लैंड से बड़ा ही अजीबोग़रीब मामला सामने आया है. यहां एक कैफे में चल रही योग कक्षा के एक पार्ट में योग कर रहे लोग आराम की मुद्रा में आंख बन्दकर ध्यान में लेटे हुए थे. कुछ लोगों ने जब इस दृश्य को देखा तो उसे सामूहिक हत्या समझ बैठे. फिर क्या था उन्होंने पुलिस को बुला लिया. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर योग क्लास ही चल रही थी. हालांकि इनके योग में इतनी सच्चाई थी कि कोई भी इसे ऐसा ही कुछ समझ सकता था.


हाईलाइट्स

  • इंग्लैंण्ड में अजीबोगरीब मामला, चल रही थी योगा क्लास समझ लिया हत्या
  • फर्श पर लेटकर ध्यान में डूबकर कर रहे थे लोग योग, बाहर लोगों ने समझा सामूहिक हत्या
  • बुला ली पुलिस, बाद में पता चला तो रह गए दंग

England UK Yoga Class Mass Killing: योग क्लासेज में कई बार ऐसी मुद्राएं आती हैं. जिसमे शरीर को बिल्कुल रेस्ट मोड पर छोड़ दिया जाता है. आंखे बंद, न हिलना-न डुलना, बिल्कुल स्ट्रेट लेटे रहना अक्सर देखा जाता है. मगर इंग्लैंड में कुछ लोग इस दृश्य को देखने के बाद सामूहिक हत्या समझ बैठे. फिर क्या हुआ आईये आपको इस मामले की जानकारी देते हैं. कि आखिर सच्चाई क्या थी.

फर्श पर लेटकर कर रहे थे योग, लोग समझ बैठे मर्डर

दुनिया में कई तरह के ऐसे दृश्य होते रहते हैं, जो होते तो है काल्पनिक लेकिन उनकी एक्टिविटीज एकदम सच्ची दिखाई देती है. कुछ ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड के लिंकनशायर से आया है. यहां चैपल सेंट लियोनार्ड्स के नॉर्थ सी ऑब्जर्वेटरी के सीस्केप में एक कैफे सन्चालित होता है. यहां योग कक्षा आयोजित की जाती है. यहां योग में लीन लोग फर्श में लेटकर ध्यान का अभ्यास कर रहे थे. बाहर मौजूद कुछ लोग इस दृश्य को देखने के बाद इसे सामूहिक हत्या समझ बैठे और पुलिस को फोंन कर हत्या की सूचना दे डाली.

पुलिस पहुंची तो हकीकत आयी सामने

सामूहिक हत्या व फर्श पर पड़ी लाशों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जब जानकारी जुटाई तो उसे कैफे में ऐसा कुछ नहीं दिखा जिसकी सूचना उन्हें दी गई थी. वहां योग मास्टर मिल्ली लॉज से जब पुलिस ने पूछा तो वह भी दंग रह गयी. इस पूरी घटना को सुनने के बाद लोग हंस भी रहे हैं. बताया कि यहां ध्यान की मुद्रा में लोग फर्श पर लेटकर ध्यान कर रहे थे. कुछ लोगो को विंडो से झांक रहे थे , लेकिन वे तुरंत ही चले भी गए. लोगों के ध्यान में इतनी सच्चाई दिख रही थी, शायद उन लोगों ने इसे क्राइम यानी हत्या से जोड़ दिया.

पुलिस ने कहा कॉल तो अच्छे इरादों से था

मिल्ली ने कहा कि ये बड़ा ही अजीब था, इन लोगों ने आख़िर योग कक्षा को सामुहिक हत्याकांड समझ लिया. इस मामले में पुलिस ने कहा कि यह कॉल अच्छे इरादों को ध्यान में रखकर की गई थी. 

कैफे संचालन करने वाली लॉज ने अपने फेसबुक पर इस मामले को पोस्ट किया है. कहा कि किसी ने हमारे कैफे में चल रही योगा क्लास को सामुहिक हत्याकांड समझ बैठा,जबकि वहां फर्श पर लेटकर ध्यान किया जा रहा था.

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us