Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News: बापू भवन में अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने ख़ुद को गोली से उड़ाया.हड़कम्प

Uttar Pradesh News: बापू भवन में अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने ख़ुद को गोली से उड़ाया.हड़कम्प
Lucknow News: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है, अपर मुख्य सचिव नगर विकास विभाग रजनीश दुबे के निजी सचिव ने ख़ुद को बापू भवन में गोली मार ली है. uttar pradesh news sucide personal secretary

Uttar Pradesh Lucknow News: लखनऊ के बापू भवन में सोमवार दोपहर नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशम्भर दयाल ने ख़ुद को गोली से उड़ा लिया है।घटना के बाद से हड़कम्प मचा हुआ है।पुलिस मौक़े पर पहुँच जाँच में जुटी हुई है। Lucknow News ACS Personal Secretary Sucide

जानकारी के अनुसार बापू भवन के आठवें तल के कमरा नम्बर 824 में विशम्भर दयाल ने खुद को गोली मारी है।कमरा अंदर से लॉक करके उन्होंने खुद को गोली मारी है।गोली चलने की सूचना पर वहां मौजूद कर्मचारी तुरन्त कमरे की तरफ़ भागे लेक़िन कमरा अंदर से बन्द था।इसके बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची अंदर दयाल घायल अवस्था में पड़े हुए थे औऱ पास में ही डोरी लगी रिवाल्वर पड़ी हुई थी।कहा जा रहा है कि यह रिवाल्वर उनकी निजी ही है। पुलिस ने उनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।बताया जा रहा है अभी उनकी हालत बेहद नाजुक है।आईसीयू में भर्ती हैं।Uttar Pradesh News

फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।सोमवार को जन्माष्ठमी की छुट्टी होने के चलते बापू भवन में लोग मौजूद नहीं थे।केवल भवन का स्टाफ़ था।ऐसे में यह भी पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि छुट्टी वाले दिन विशम्भर दयाल बापू भवन किस काम से आए थे।क्या आत्महत्या का इरादा वह घर से ही बनाकर यहाँ के लिए आए थे या यहाँ कुछ ऐसी बात हुई है। Uttar Pradesh News

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us