Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Cold News: भीषण ठंड के चलते बेजुबां भी दिखा परेशान ! पुलिस के पास जाकर ली शरण, देखें वीडियो

Kanpur Cold News: भीषण ठंड के चलते बेजुबां भी दिखा परेशान ! पुलिस के पास जाकर ली शरण, देखें वीडियो
कानपुर में सर्दी से राहत पाने के लिए बंदर भी पहुंचा हीटर के पास : फोटो सोसल मीडिया वायरल

Kanpur Monkey Cold Viral News

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड (Severe Cold) पड़ रही है जिस वजह से इंसान तो इंसान जानवर भी परेशान दिखाई दे रहे हैं. ऐसा ही कानपुर पुलिस कैंप कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर रूम हीटर (Heater) देखकर ऑफिस में घुस जाता है. फिर हीटर के सामने बैठकर वह चैन की सांस लेता हुआ दिखाई दे रहा है इसके बाद वहां मौजूद पुलिस वाले भी यह नजारा देखते रह गए.

भीषण ठंड के चलते बेजुबान दिखा बेचैन

यह मामला कानपुर के सिविल लाइंस (Civil Lines) स्थित पुलिस कैंप कार्यालय (Police Camp Office) का है जब सुबह के समय कैंप कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता इस भीषण ठंड के बीच ऑफिस में बैठे हुए थे कि तभी उनके पास एक बंदर (Monkey) आया वह उनसे बिना कुछ बोले हीटर (Heater) के सामने बैठ गया जिसके बाद उन्होंने भी अपनी दरियादिली दिखाते हुए उस बंदर को भगाने की बजाय उसे प्यार से सहलाने लगे.

इसके बाद बंदर ने उनके पास खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए हीटर की आंच सेंकता रहा (warming), इसके बाद वहां से चला गया. स्टाफ के द्वारा इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है सभी लोग पुलिस के द्वारा किए गए इस कार्य को लेकर सराहना कर रहे हैं.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

दिन पर दिन लुढ़क रहा पारा

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड (Cold Outbreak) के बीच कानपुर में भी कड़ाके की ठंड है पिछले 10 दिनों में सूर्य भगवान के दर्शन नाम मात्र के हुए हैं. हुए भी तो सर्द हवाओं (Cold Waves) ने तपिश रोक ली. बात की जाए कानपुर की तो यहाँ का तापमान 4 डिग्री तक मापा गया है जो काफी सर्दी (Cold) का एहसास दिला रहा है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

वही मौसम विभाग के अनुसार जनवरी 2023 के बाद जनवरी 2024 का महीना सबसे ज्यादा ठंडा माना जा रहा है. उनका यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में शहर वासियों की समस्याएं कम नहीं होगी सुबह शाम कोहरा (Fog) और दिन में बर्फीली हवाएं (Icy Waves) चलने की वजह से ठंड यूं ही फिलहाल बरकरार रहेगी.

ठंड आयी आफत लाई

वही लगातार ठंड बढ़ने से अस्पतालों की ओपीडी (Opd) में लोगों की भीड़ भी खचाखच देखी जा रही है. सर्दी खांसी जुकाम (Cold) से लेकर दिल के मरीजो (Heart Patient) की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बाजारों में ऊनी कपड़ों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक हीटर, रूम हीटर, ब्लोअर जैसे उत्पादों की बिक्री भी बढ़ गई है. यही नहीं बाजारों में मिलने वाला कोयला भी आसानी से नहीं मिल पा रहा है जिस वजह से भी शहरवासियों का काफी बुरा हाल है.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us