Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mayor Pramila Pandey : मन्दिर में कब्जा देख मेयर प्रमिला पांडे का पारा हुआ हाई, कर दी सरकार से ऐसी अनोखी मांग

Mayor Pramila Pandey : मन्दिर में कब्जा देख मेयर प्रमिला पांडे का पारा हुआ हाई, कर दी सरकार से ऐसी अनोखी मांग
मेयर प्रमिला पांडे ने मन्दिर व कुएं में गंदगी देख जताई नाराजगी

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे सख्त कार्यवाई के साथ अपने अनोखे अंदाज में जानी जाती हैं.मन्दिर पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचीं मेयर ने मन्दिर व कुएं में जमा कूड़ा देख नाराजगी जाहिर की.मेयर ने तत्काल सफाई के निर्देश दिए और सरकार से अनोखी मांग की है कि हिन्दू का घर मुस्लिम न खरीद पाए, मुस्लिम का घर हिन्दू इससे दोनों में मानसिकता बनी रहेगी.


हाईलाइट्स

  • कानपुर मेयर प्रमिला पांडे बुजुर्ग की शिकायत पर पहुंची बाबूपुरवा ,कुएं व मन्दिर में कब्जा व गन्दगी दे
  • मेयर प्रमिला पांडे सरकार से करेंगी मांग ,हिन्दू घर छोड़े तो मुस्लिम न खरीद पाए,मुस्लिम छोड़े तो हिन्दू
  • मेयर प्रमिला पांडे ने कहा ये मानसिकता सही नहीं है,साफ सफाई के निर्देश

Mayor Pramila Pandey made a unique demand : मेयर प्रमिला पांडे अक्सर लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनती हैं.कानपुर के मुंशीपुरवा क्षेत्र में मंदिर में कब्जे की सूचना पर पहुंची मेयर का वहां का नजारा देख पारा हाई हो गया.और उन्होंने ऐसी बात कही कि सभी के होश फाख्ता हो गए.उनका ये बयान इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है.आप भी जानिए आख़िर कानपुर मेयर ने ऐसा क्या कहा जो सुर्खियां बटोर रहा है.

महापौर बुजुर्ग की शिकायत पर पहुंची बाबूपुरवा

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे अक्सर अपने सख्त रवैये के लिए जानी जाती है.जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण भी करती है. मेयर के पास एक बुजुर्ग शिकायत लेकर आए थे कि घर के पास मन्दिर व कुए पर कब्जा किये हुए हैं और गंदगी फैलाये रहते हैं.जिस पर मेयर मंगलवार को बाबूपुरवा स्थित मुंशीपुरवा पहुंचीं. मन्दिर में, कब्जा व गंदगी, कुँए में कूड़ा देख मेयर का पारा हाई हो गया.और उन्होंने नगर निगम के लोगों को मन्दिर की साफ सफाई के निर्देश दे दिए.

इनकी मानसकिता से बहुत परेशान यह नियत सही नहीं

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

मेयर ने कहा कि ये नियत सही नहीं है.इनकी मानसिकता से बहुत परेशान हैं.हमें किसी मुस्लिम से आपत्ति नहीं है.पिछले कार्यकाल में भी 100 से ज्यादा मंदिरों को ढूंढकर कब्जा मुक्त कराया था.मेयर यही नहीं रुकीं उनके सख्त तेवर ने सबके होश फाख्ता कर दिए.सरकार से मेयर ने अनोखी मांग कर दी.

मेयर करेंगी सरकार से अनोखी मांग

मेयर ने अनोखी मांग की है कि हिन्दू अगर घर छोड़े तो उसे मुस्लिम न खरीद पाए,और मुस्लिम घर छोड़े तो हिन्दू न खरीद पाए. इससे दोनों की मानसिकता अच्छी रहेगी.और आपसे में सामंजस्य बना रहेगा.वही बारातशाला में दो मंजिला इमारत खड़ी कर दी गयी जिसपर उन्होंने कहा कि ,चेक करवाया जा रहा है यदि अवैध है तो इसे गिराया जाएगा.मन्दिर के आसपास गन्दगी को हटाया जा रहा है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us