Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : मदिरा पीने के लिए पड़ोसी युवक ने नहीं दिए पैसे, तो सनकी शख्स ने सिगरेट पीते हुए बाइक में लगा दी आग-CCTV आया सामने

Kanpur Crime : मदिरा पीने के लिए पड़ोसी युवक ने नहीं दिए पैसे, तो सनकी शख्स ने सिगरेट पीते हुए बाइक में लगा दी आग-CCTV आया सामने
सनकी युवक ने पड़ोसी की बाइक में लगाई सिगरेट से आग

कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शराब पीने के लिए पड़ोसी युवक ने पैसे नहीं दिए तो सनकी शख्श ने घर के बाहर खड़ी युवक की बाइक में पेट्रोल डालकर सिगरेट से आग लगा दी.सनकी युवक की करतूत सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गई.पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है.


हाईलाइट्स

  • शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो सनकी युवक ने लगा दी बाइक में आग
  • नशेबाज कृष्णा ने पड़ोसी युवक की जला दी पेट्रोल डालकर सिगरेट से आग
  • ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एफएम कॉलोनी का मामला,सीसीटीवी में करतूत कैद

crazy young man set the neighbor's bike on fire : दबंग को शराब के पैसे नहीं दिए तो साथियों के साथ मिलकर पहले तो पिटाई कर दी.इतने से मन नहीं भरा तो घर के पास खड़ी बाइक का क्या हाल किया, इस सीसीटीवी वीडियो में खुद देखिए.युवक की अराजकता का वीडियो वायरल हो रहा है पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है.

शराब के पैसे नही दिए तो खुन्नस में किया ऐसा

मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एफएम कॉलोनी का है. यहां रहने वाला युवक कृष्णा शराब का लती है.क्षेत्र में दबंगई करता रहता है.आरोप है रात के अंधेरे में पड़ोसी युवक आशुतोष से उसने शराब पीने के लिए रुपये मांगे.जब आशुतोष ने विरोध किया तो कृष्णा ने उसके साथ अभद्रता कर दी.

सीसीटीवी में घटना हुई कैद

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

जब इतने में दबंग युवक का गुस्सा शांत नही हुआ तो देर रात खुन्नस में आशुतोष के घर के पास पहुंचकर,बाहर खड़ी बाइक में पेट्रोल डालकर सिगरेट से आग लगा दी.बाइक धू-धू कर जलने लगी.जब आग की सूचना आशुतोष को लगी तो बाहर आया और घटना की सूचना पुलिस को दी.पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला,तब जानकारी हुई कि ये करतूत कृष्णा की है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

घटना पर क्या बोली पुलिस

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

घटना के बाद से आरोपित कृष्णा फरार है.पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपित की तलाश शूरू कर दी है.पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि घर के बाहर बाइक जल गई है.सच का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाला तब जानकारी हुई कि आग लगी नहीं बल्कि इसी क्षेत्र में रहने वाले शख्श ने आग लगाई है.इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है ,जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us