Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Ki Holi News: ग्राहकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बाजारों में हर्बल रंगों की बढ़ी डिमांड ! बच्चों को लुभा रही पिचकारियां

Kanpur Ki Holi News: ग्राहकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बाजारों में हर्बल रंगों की बढ़ी डिमांड ! बच्चों को लुभा रही पिचकारियां
हर्बल कलर्स

Kanpur News In Hindi

होली पर्व (Holi Festival) को लेकर रंगों (Colours) व पिचकारियों (Pichkari) के बाजार (Market) गुलजार हो चुके हैं. इस बार लोगों के स्वास्थ्य और त्वचा (Skin) का विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है. जिससे होली में खेले जाने वाले रंग से किसी प्रकार से कोई स्किन से संबंधित परेशानी न हो, इसलिए इस बार बाजार में हर्बल रंगों (Herbal Colours) की मांग ज्यादा देखी जा रही हैं. इसके साथ ही बाजारों में बच्चों को नई-नई पिचकारियां (Pichkari) काफी लुभा रही हैं. जिसमें खास तौर पर मिक्की माऊस,स्पाइडर मैन, व मोदी जी वाला टैंक बच्चों की पसंद बना हुआ है.

रंगों का बाजार हुआ गुलजार हर्बल रंगो की डिमांड

होली पर्व (Festival Holi) को लेकर ज्यादा समय नहीं बचा है. कानपुर की होली (Kanpur Holi) के लिए रंगों (Colours) व पिचकारियों (Pichkari) का बाजार सजा हुआ है. हर्बल रंग (Herbal Colour) भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. जनरलगंज (Generalganj) स्थित मगन सेठ रंग दुकान के मालिक ने बताया कि वह इस व्यापार को बीते कई दशकों से कर रहे हैं, हमें पता है कि इस दौर में लोग अपने स्वास्थ्य व त्वचा के प्रति ज्यादा ही सजग रहने लगे है..

holi_markets_kanpur_demand_herbal_colours
बाजारों में रंगों की बढ़ी डिमांड

इन्ही सब बातों का ध्यान रखते हुए हम बिना केमिकल वाले हर्बल कलर की एक विशेष श्रृंखला लेकर आए है, जिससे कि किसी प्रकार से शरीर व चेहरे पर नुकसान नहीं होगा. उनका कहना है कि बच्चों की पसंद को देखते हुए हर्बल गुलाल में कई रंग हमारे पास है, जिसकी सबसे ज्यादा मांग है. साथ ही पानी वाले रंग में भी बिना केमिकल के हम बिक्री कर रहे हैं.

IMG_20240322_183717
लुभा रहीं पिचकारियां

बच्चों को लुभा रही कार्टून व कई तरह की पिचकारियां

होली के त्योहार को लेकर एक बार फिर से बाजारों में रौनक लौट आयी है. रंगों के इस त्योहार पर बच्चों के लिए भी विशेष प्रकार की पिचकारियों की श्रृंखला भी देखने को मिल रही है. आपको बताते चलें कि होली का त्योहार खुशियों से भरे रंगों का त्योहार माना गया है तो वहीं इस त्योहार में धूम मचाने के लिए बच्चों के लिए बाजार में सुंदर-सुंदर पिचकारियां लाएं हैं. मिक्की माउस, स्पाइडर मैन, एक 47 गन, माउजर गन, वाटर टैंक, एयर गन स्प्रे, कार्टून नकाब, कोल्डड्रिंक बोतल व मोदी जी वाला टैंक जैसी पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है.

IMG_20240322_183750
सुंदर पिचकारियां बच्चों को लुभा रहीं
वाटर टैंक व कलर गन पिचकारी की मांग

दुकानदार का कहना है कि इस बार बाजार में कई तरह की पिचकारियां बिकने के लिए आई है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा मांग बच्चों में वाटर टैंक पिचकारी व कलर गन मांग में शामिल है. उनका कहना है कि सबसे सस्ती पिचकारी की शुरुआत मात्र 20 रुपए से शुरू हो रही है और अधिकतम 800 रुपए तक बिक्री में शामिल है. बाजारों में लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की होली को लेकर बच्चे कितना उत्साहित है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us