Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Latest News: फतेहपुर में राज्यमंत्री की सुरक्षा में चल रही पुलिस गाड़ी खंदक में पलटी.कई पुलिसकर्मी घायल

UP Latest News: फतेहपुर में राज्यमंत्री की सुरक्षा में चल रही पुलिस गाड़ी खंदक में पलटी.कई पुलिसकर्मी घायल
Fatehpur UP News: पलटी पड़ी गाड़ी

यूपी सरकार में राज्यमंत्री नीलिमा सिंह कटियार के काफ़िले में शामिल पुलिस की गाड़ी फतेहपुर में अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे खन्दक में जा गिरी. उसमें बैठे एसआई (दरोगा) सहित 6 पुलिकर्मी घायल हो गए. Fatehpur UP News UP Latest News Fatehpur Police Accident

Fatehpur UP News: शनिवार शाम यूपी के फतेहपुर में एक सड़क हादसे के दौरान 6 पुलिकर्मी घायल हो गए।घायल पुलिकर्मी राज्यमंत्री की सुरक्षा में चल रही पुलिस स्कॉर्ट में शामिल थे।हादसा खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर मोड़ के पास एनएच 2 (नेशनल हाइवे) पर हुआ है।घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बेहतर इलाज़ के लिए सभी कानपुर चले गए हैं। Fatehpur Road Accident Police accident in Fatehpur

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा सिंह कटियार (Neelima Singh Katiyar ) का काफ़िला शनिवार को खागा की तरफ़ जा रहा था। उनके काफ़िले में शामिल पुलिस की स्कॉर्ट गाड़ी जिसमें कानपुर पुलिस लाइन में तैनात एसआई श्याम सिंह, कांस्टेबल धीरज सिंह, अर्जेश सिंह, संदीप,गौरव यादव औऱ शिवराम दीक्षित (चालक) मौजूद थे। गाड़ी जब खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर मोड़ के समीप पहुँचीं तो अनियंत्रित होकर हवा में उछलते हुए हाइवे से नीचे जा गिरी और पलट गई। Fatehpur Latest News UP Latest News Fatehpur Police Accident

काफ़िले में शामिल अन्य गाड़िया रुक गईं। आनन फानन में सभी को गाड़ी से बाहर निकाला गया। मौक़े पर खागा कोतवाल सन्तोष शर्मा मय फ़ोर्से पहुँच गए। गाड़ी में सवार सभी 6 पुलिकर्मी घायल हो गए थे। सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हरदो ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी वापस कानपुर के लिए रवाना हो गए थे। Police Van Accident In Fatehpur News

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us