Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Latest Crime News : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की ससुराल में मौत हत्या का आरोप

Fatehpur Latest Crime News : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की ससुराल में मौत हत्या का आरोप
पोस्टमार्टम हॉउस में बैठे परिजन

फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का ससुराल में शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है.


हाईलाइट्स

  • क्या दहेज़ के लिए कर दी गई विवाहिता की हत्या..!
  • क्या मायके वाले लगा रहें हैं ग़लत आरोप.!
  • क्या है नवविवाहिता की मौत का सच.!

Fatehpur Crime News : ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. 

जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के इदरीशपुर मजरे नाथूपुर गांव की रामप्रताप के बहन सुनीता (22) की शादी बीते 3 जुलाई 2022 को हथगाम थाना क्षेत्र पलिया गांव निवासी अर्जुन उर्फ़ पिंटू के साथ हुई थी. बीते दिन सुनीता की अपने ससुराल पलिया में मौत हो गई. मायके वालों ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया. मृतका के भाई रामप्रताप का आरोप है कि मायके वालों ने सुनीता की हत्या कर दी है. .

रामप्रताप ने बताया कि बीते 25 फरवरी को सुनीता के ससुराल से फ़ोन आया था. सुनीता के पति ने कहा था कि अपनी बहन को यहां से ले जाओ. ऐसे में आशंका है कि इन लोगों ने बहन की हत्या कर दी है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं से घटना की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us