Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:चौक चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव..मौक़े पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात..!

फतेहपुर:चौक चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव..मौक़े पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात..!

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: चौक में अतिक्रमण अभियान को लेकर पिछले कुछ समय से प्रशासन औऱ व्यापारियों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ था,हर सम्भव प्रयास करने के बावजूद चौक में अतिक्रमण अभियान को लेकर प्रशासन ने व्यापारियों के साथ किसी भी तरह से समझौता करने के मूड में नहीं था।औऱ हुआ भी कुछ ऐसा अतिक्रमण टीम द्वारा चौक के व्यापारियों को तय मानक के अनुसार स्वयं से अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया था।और जब तय समय की सीमा पार हो गई तो बुधवार को अतिक्रमण प्रभारी सदर एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी,सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ शाम क़रीब 5 बजे चौक चौराहे पर अतिक्रमण टीम के साथ पहुंचे थे तभी कुछ लोगों ने अतिक्रमण टीम पर हमला कर दिया,इस हमले की वजह से अतिक्रमण हटा रही जेसीबी के कांच टूट गए हैं साथ ही कुछ और गाड़ियों को भी क्षति पहुंची है।घटना स्थल पर मौजूद सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों ने चौक चौराहे पर अतिक्रमण टीम पर पथराव कर दिया है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस हमले में किसी भी सरकारी कर्मचारी या आम पब्लिक के चोटिल होने की सूचना नहीं है लेक़िन जिस तरह से सरकारी काम मे व्यवधान डाला गया है उसकी गहनता के साथ जांच कराई जा रही है।और जो भी दोषी पाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us