Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sanjeev Goenka Angry: सनराइजर्स से मिली शर्मनाक हार के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान के.एल राहुल पर निकाला गुस्सा ! वीडियो वायरल

Sanjeev Goenka Angry: सनराइजर्स से मिली शर्मनाक हार के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान के.एल राहुल पर निकाला गुस्सा ! वीडियो वायरल
लखनऊ सुपर जिआन्ट्स के मालिक दिखे नाराज, image credit original source

आईपीएल (Ipl) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और लखनऊ सुपर जिआन्ट्स (Lsg) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. जिसमें अबतक के टी20 के इतिहास में सनराइजर्स ने सबसे कम ओवर में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की. इस जीत के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) कप्तान केएल राहुल (K.l Rahul) पर भड़कते दिखाई दिए. जिसका वीडियो भी तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लखनऊ सुपर जिआन्ट्स की शर्मनाक हार

आईपीएल सीजन 2024 (Ipl Season 2024) में सनराइजर्स हैदराबाद (Srh) और लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lsg) के बीच बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक के T20 के इतिहास में महज 9.4 ओवर में ही रन चेज़ कर डाले और लखनऊ को 10 विकेट से रौंद दिया. मैच की बात करें अगर तो लखनऊ ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम हेड और अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत 9.4 ओवर में ही इस लक्ष्य को बड़े आसानी से ही प्राप्त कर लिया.

शर्मनाक हार के बाद लखनऊ के मालिक तिलमिलाए

लखनऊ सुपर जायंट्स की इस शर्मनाक हार (Shameless Loss) को लेकर उनके मालिक संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) अपना आपा खो बैठे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोयनका कप्तान केएल राहुल से नाराज दिखाई दे रहे हैं और उन्हें गुस्से वाले अंदाज में कुछ कहते भी दिखाई दे रहे हैं जिस पर यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

फैंस बोले ये सही नहीं

यही नहीं संजीव गोयनका के सामने केएल राहुल असहज दिखाई पड़ रहे थे. इस दौरान टीवी कमेंटेटर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है कि ऐसी बातें ड्रेसिंग रूम के अंदर होनी चाहिए ना कि बाहर इसी के साथ ही फैंस ने भी कहा है कि इस तरह की मालिक को हरकत नहीं करनी चाहिए. गोयनका के जो भी वीडियो सामने आए हैं उससे फैंस को काफी ठेस पहुंची है. कोच लेंगर से भी नाराज दिखाई दिये.

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us