Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर: मोदी जी के कारण पूरे देश का कचरा एक जगह इकट्ठा हो गया है-नरोत्तम मिश्रा।

फतेहपुर: मोदी जी के कारण पूरे देश का कचरा एक जगह इकट्ठा हो गया है-नरोत्तम मिश्रा।
नरोत्तम मिश्रा

भाजपा की विजय संकल्प सभा में पहुंचे प्रदेश के सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने विपक्षी दलों को कचरा कहा है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: विजय संकल्प सभा मे शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर जुबानी प्रहार किए।अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए नरोत्तम ने कहा कि मैं यहाँ आप सबका वोट और प्यार मोदी जी के लिए मांगने आया हूँ।इसके बाद नरोत्तम मिश्रा विपक्षी दलों पर हमला करते हुए बोले कि विपक्षी दलों के लोग कहते फिर रहे हैं कि मोदी ने कुछ काम नहीं किया मैं कहता हूं यदि मोदी ने कुछ काम नहीं किया तो फिर आप लोगों को एक होने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि कल तक जो एक दूसरे के ऊपर गेस्ट हाउसों में हमला करवाते थे वह आज मोदी डर के कारण एक हो रहे हैं।ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता में आयोजित की गई विपक्षी दलों की जनसभा पर निशाना साधते हुए नरोत्तम ने कहा कि सारे भृष्टाचारी एक मंच पर इकठ्ठा होकर मोदी हटाओ का नारा लगाया रहे थे। मिश्रा ने विपक्षी दलों की तुलना कचरे से करते हुए कहा कि मोदी जी डर से कम से कम देश का कचरा एक जगज इकठ्ठा हो गया।आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी कह रहा था कि मोदी भ्रष्ट है मैं उससे पूछना चाहता हूँ कि 'तेरे पिता लालू जी क्या स्वंत्रता सेनानी हैं जो जेल में बन्द हैं।'

युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए प्रदेश के सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा इस चुनाव के लिए पहले से पूरी तैयारी के साथ है और देश की जनता दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह पूरी तरह से फेल होगा और इस बार यूपी में भारतीय जनता पार्टी 75 प्लस सीट जीतेगी साथ ही कहा कि इस बार मोदी की सुनामी में सारे विपक्षी दल बह जाएंगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us