Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

महाराष्ट्र:पवार की पलटी से बिगड़ रही शिवसेना की हालत..अधूरे रह जाएंगे उद्धव के सपने.?

महाराष्ट्र:पवार की पलटी से बिगड़ रही शिवसेना की हालत..अधूरे रह जाएंगे उद्धव के सपने.?
शरद पवार फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही माथापच्ची के बीच सोमवार को शरद पवार ने सोनिया गांधी से मुलाकात की..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

महाराष्ट्र:सोमवार की शाम एनसीपी नेता शरद पवार ने दिल्ली में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया में जो बयान दिया वह बेहद चौकाने वाला था।

ये भी पढ़े-बड़ी ख़बर:अब इस फॉर्मूले पर बनेगी महाराष्ट्र में नई सरकार..!

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बेकरार शिवसेना को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के बयान से शिवसेना नेता व कार्यरता सकते में आ गए हैं।पवार जैसे जैसे पलटी मार रहे हैं वैसे वैसे शिवसेना की हालत ख़राब हो रही है।

ये भी पढें-बड़ी ख़बर:50-50 फार्मूले पर सरकार बनाने को राजी हुई शिवसेना..अयोध्या मामले पर चुप रहने की नसीहत..!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

सोमवार को दिल्ली पहुंचे शरद पवार ने सोनिया गांधी से मुलाकात करने के पहले सरकार के गठन के प्रश्न पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव शिवसेना और बीजेपी ने मिलकर लड़ा था सरकार बनाने की जिम्मेदारी उनकी है।उनका रास्ता अलग है और हमारा अलग।सरकार बनाने का प्रश्न आप उनसे पूछिये।इसके बाद सोमवार की शाम को शरद पवार ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और मुलाकात के बाद जो कुछ भी उन्होंने मीडिया से कहा वह और भी चौकाने वाला था उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

ये भी पढ़े-राजनीति:महाराष्ट्र में जारी है सियासी घमासान..बीजेपी ने बुलाई बड़ी बैठक..सरकार बनाने को लेकर गठजोड़ जारी.!

दूसरी ओर केन्द्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने एक नया फार्मूला सुझाया है।अठावले ने कहा है कि शिवसेना दो साल के लिए मुख्यमंत्री का पद और तीन साल के लिए बीजेपी मुख्यमंत्री का पद लेकर सरकार बना सकते हैं।

शरद पवार के सोमवार को दिए गए बयानो से पहले ऐसा लग रहा था कि शिवसेना,एनसीपी और कांग्रेस के बीच क़रीब क़रीब सरकार बनाने को लेकर फाइनल बातचीत हो चुकी है और बस इंतजार इसके औपचारिक ऐलान का है।लेक़िन अब ऐसा लग रहा है कि शायद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री बनने का सपना सपना ही रह जाए।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us