Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कौन है भाजपा नेत्री Seema Patra जिनकी गिरफ्तारी के लिए ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है Arrest Seema Patra

कौन है भाजपा नेत्री Seema Patra जिनकी गिरफ्तारी के लिए ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है Arrest Seema Patra
भाजपा नेत्री सीमा पात्रा बंधक बनी आदिवासी दिव्यांग लड़की : फोटो सोशल मीडिया

भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के गिरफ्तारी की मांग हो रही है.ट्विटर पर #ArrestSeemaPatra ट्रेंड कर रहा है. दरअसल सीमा पात्रा (BJP Leader Seema Patra) पर आरोप है कि उन्होंने एक दिव्यांग आदिवासी महिला को अपने घर में आठ साल तक बंधक बनाकर काम लिया.

Seema Patra News: झारखंड बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा की हैवानियत जान आपको पहली बार में विश्वास नहीं होगा कि क्या कोई महिला इतनी निर्दयी हो सकती है. आठ सालों तक एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को बन्धक बनाकर घर में रखने वाली सीमा पात्रा की दरिंदगी जान सबके होश उड़ गए हैं.

क्या है मामला..

आरोप है कि सीमा पात्रा (Seema Patra News) के घर बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गयी युवती को लंबे समय से बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जा रहा था. घर में बंधक बनी दिव्यांग युवती ने किसी प्रकार मोबाइल पर विवेक आनंद बास्के नामक एक सरकारी कर्मचारी को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी थी. उन्हीं की सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गयी. सीमा पात्रा पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी हैं.

पीड़िता का आरोप है कि सीमा पात्रा (Who is Seema Patra) ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं, रॉड से दांत तक तोड़ दिए इतना ही नहीं सीमा पात्रा ने इस दौरान पीड़ित नौकरानी को कई बार गर्म तवे से दागा, जिसके निशान भी उसके शरीर पर मौजूद हैं. जब पुलिस ने सुनीता को रेस्क्यू कराया तो वो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी.इस वक्त सुनीता का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

गिरफ्तारी की मांग..

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

रांची के अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक में रहने वाली भाजपा नेत्री सीमा पात्रा (BJP Leader Seema Patra) के ऊपर आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाया गया है। सीमा पर एससी- एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है.खबर लिखे जाने तक सीमा की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. भाजपा नेत्री के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा फैल गया है. सोशल मीडिया पर सीमा पात्रा के गिरफ्तारी की मांग हो रही है. Arrest Seema Patra 

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us