
यूपी:होली के अवसर पर बीजेपी विधायक को मारी गई गोली पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप।
On
लखीमपुर खीरी के सदर विधायक योगेश वर्मा को होली के अवसर में अचानक किसी ने गोली मार दी गई।इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थित बनी हुई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...
लखीमपुर खीरी: होली के मौके पर बीजेपी के सदर विधायक को गोली मार दी गई जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं आननफानन में उनके कार्यकर्ताओ ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से पूरेे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है कि गोली विधायक योगेश के पैर में लगी थी।
डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।आपको बतादें कि योगेश वर्मा लखीमपुर खीरी जिले की सदर सीट से विधायक है। घटना उस वक्त हुई जब होली के अवसर पर वह सभी लोगों से मुलाक़ात कर रहे थे।
Tags:
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
