Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव..पिता शराबी था.!

फतेहपुर:पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव..पिता शराबी था.!
किशोरी का पेड़ से लटकता शव

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गाँव मे आज सुबह दसवीं की छात्रा का शव जंगल मे पेड़ से लटकता मिला..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: घर मे हो रहे रोज रोज के झगड़ो से तंग आकर एक किशोरी ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरमपुर बसई गाँव का है। प्राप्त  सूचना के अनुसार आरमपुर बसई गाँव निवासी राम राज की अट्ठारह वर्षीय पुत्री ऋतु देवी जो कक्षा दस की छात्रा थी शुक्रवार सुबह क़रीब 8 बजे अपने घर से जंगल की तरफ़ गई थी फिर वह वापस घर नहीं लौटी।जंगल की तरफ गए गाँव के कुछ लोगों ने जब फांसी पर लटकते हुए ऋतु के शव को देखा तो पूरे गाँव मे सनसनी फैल गई और घटना स्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।गाँव वालों की सूचना पर मौक़े पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता शराब पीकर करता था रोज झगड़ा...

मृतका ऋतु की माँ गीता ने बताया कि मेरा पति शराब के नशे का लती है रोज रोज शराब पीकर वह घर आकर मारपीट करता था।जिसके चलते मेरी बेटी अपने पिता की इन हरकतों की वजह से काफ़ी समय से उलझन में रहती थी।और इसी वजह से उसने आज फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us