Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021 : इन 18 जिलों में हो गए निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष

UP Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021 : इन 18 जिलों में हो गए निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष
सांकेतिक फ़ोटो

शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने नामांकन पत्र दाख़िल किया इनमें से 18 ज़िले ऐसे रहे जहाँ एक ही दावेदार होने से वह निर्विरोध चुना जाना तय हो गया. UP Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021

UP Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर हो रहे चुनाव के लिए शनिवार को पूरे प्रदेश में नामांकन की प्रक्रिया हुई।अधिकांश जिलों में सत्ताधारी दल भाजपा औऱ सपा के बीच ही सीधा मुकाबला है।जिला पंचायत की 18 सीटों पर निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है।क्योंकि इन जिलों में शनिवार को केवल एक एक नामांकन ही हुआ है।इन 18 में से 17 जगह बीजेपी का कब्ज़ा हो गया है वहीं सपा अपने गढ़ इटावा की सीट बचाने में सफ़ल हो गई है।यहाँ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशू के खिलाफ किसी ने भी नामांकन नहीं किया।जिसके बाद उनका निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया।Up zila panchayat chunav news 2021

इसके साथ ही भाजपा के आगरा से मंजू भदौरिया, गाजियाबाद से ममता त्यागी, मुरादाबाद से डॉ. शेफाली सिंह, बुलंदशहर से डॉ. अंतुल तेवतिया, ललितपुर से कैलाश निरंजन, मऊ से मनोज राय, चित्रकूट से अशोक जाटव, गौतमबुद्ध नगर से अमित चौधरी, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, गोरखपुर से साधना सिंह, बलरामपुर से आरती तिवारी, झांसी से पवन कुमार गौतम, गोंडा से घनश्याम मिश्रा, मेरठ से गौरव चौधरी, बांदा से सुनील पटेल, वाराणसी से पूनम मौर्या तथा अमरोहा से ललित तंवर भी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना साफ़ हो गया है।

फतेहपुर में मुकाबला दिलचस्प..

फतेहपुर में दो पर्चे दाख़िल हुए हैं।भाजपा से अभय प्रताप सिंह उर्फ़ पप्पू ने और सपा की तरफ़ से संगीता राज पासी ने पर्चा भरा है।कांग्रेस औऱ बसपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।अभय प्रताप सिंह का पलड़ा ज़्यादा भारी नज़र आ रहा है।अभय उर्फ़ पप्पू सिंह निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हैं।2017 में उनकी पत्नी निवेदिता सिंह चुनाव जीतीं थीं।हालांकि सपा उम्मीदवार संगीता राज पासी को भी कमतर आंकना जल्दबाजी होगी।सपा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह का दावा है कि उनके पास चुनाव जीतने की पर्याप्त संख्या मौजूद है।Fatehpur UP News Fatehpur Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021

Read More: Mahoba News: बीच सड़क जलशक्ति मंत्री और भाजपा विधायक में तीखा विवाद ! काफिला रोकने से मचा बवाल, अखिलेश ने ली चुटकी

Tags:

Latest News

Fatehpur UPPCL News: बिजली विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, बाबू डमी अकाउंट के जरिए करता है खेल, होगी जांच Fatehpur UPPCL News: बिजली विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, बाबू डमी अकाउंट के जरिए करता है खेल, होगी जांच
फतेहपुर में बिजली विभाग के बिल असिस्मेंट सिस्टम में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगा है. प्रथम डिवीजन के बाबू पर...
Fatehpur Rail News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार को मिली मंजूरी, 17 फरवरी से आठ ट्रेनों का ठहराव शुरू
UPPCL News: यूपी में 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, 1400 करोड़ की वसूली पर उठे सवाल, इस दिन होगा बड़ा आंदोलन
आज का राशिफल 07 फरवरी 2026: नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य को लेकर क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: प्रेम में टूटा नयन, सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर ट्रेन के सामने लगा दी छलांग, मुस्लिम युवती से था संबंध
Ghuskhor Pandit Vivad: मनोज बाजपेयी की फिल्म के टाइटल पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक पहुंचा विवाद
Keshav Prashad Maurya In Fatehpur: सत्ता के अभाव में रो रही है कांग्रेस, 2047 से पहले विकसित बनेगा राष्ट्र, 2027 में होगी प्रचंड जीत

Follow Us