Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Crime News:प्यार में मिले धोखे को बर्दाश्त न कर सका छात्र,बीच सड़क मारी गोली,बुआ को पता थी सच्चाई

Up Crime News:प्यार में मिले धोखे को बर्दाश्त न कर सका छात्र,बीच सड़क मारी गोली,बुआ को पता थी सच्चाई
विशाल की फ़ाइल फ़ोटो।साभार-गूगल

लड़की ने बात करना बंद कर दिया तो, छात्र ने ख़ुद को गोली से उड़ा आत्महत्या कर ली,मामला यूपी के आगरा(agra news)ज़िले का है..

आगरा:इंटर पास 20 वर्षीय लड़के को पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार हो गया, दोनों के बीच फ़ोन पर बातचीत होनें लगीं, दिनभर व्हाट्सएप चैटिंग कर एक दूसरे का हाल जानने लगे फ़िर एक दिन अचानक लड़की ने बात करना बंद कर दिया, लड़का बार बार बात करने की कोशिश करता रहा लेकिन दूसरी तरफ़ से कोई जवाब नहीं आता था।लड़का उदास रहने लगा, उसे पता नहीं चल पा रहा था कि आखिर लड़की ने बात करना क्यों बन्द कर दिया।एक दिन उसे पता चला कि शायद लड़की ने उसे धोखा दे दिया औऱ फ़िर इस अधूरे इश्क़ का एक रात खौफ़नाक अंत हो गया।लड़के ने प्यार में मिले धोखे से आहत होकर बीच सड़क ख़ुद को गोली मार मौत को गले लगा लिया। agra young man sucide love affair

मामला यूपी के आगरा ज़िले का है।जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्यासपुरा का रहने वाला 20 वर्षीय विशाल नाम का युवक अपने घर के पास रात क़रीब 11 बजे सड़क पर खून से लथपथ मिला।उसके एक हाँथ में तमंचा था औऱ सीने में गोली लगी हुई थी।सूचना पर पुलिस पहुँची औऱ आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया। agra news

पुलिस के मुताबिक युवक का पड़ोसी लड़की से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था।लेकिन कुछ दिनों से लड़की ने बात करना बंद कर दिया था जिसके चलते युवक टेंशन में रहता था औऱ उसी टेंशन में उसने गोली मार आत्महत्या कर ली है।युवक के फोन की व्हाट्सएप चैट औऱ कॉल रिकार्ड से प्रेम प्रंसग की बात सामने आई है।पुलिस ने लड़के के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। agra love story

बुआ को पता थी सच्चाई..

बताया जा रहा कि जिस वक़्त युवक घायल अवस्था में सड़क पर पुलिस को पड़ा हुआ मिला था उस वक़्त उसके फोन पर एक कॉल आ रही थी फोन जिस नम्बर से आ रहा था उसमें मंजू बुआ लिखा हुआ था, पुलिस ने फोन रिसीव कर बात की।लड़के की बुआ ने बताया कि उसका भतीजा काफ़ी टेंशन में था।उसने मुझे बताया था कि मैं जिस लड़की से प्यार करता हूँ उसने धोखा दे दिया है।औऱ अब वह ख़ुद को ख़त्म कर लेगा गोली मारने से पहले भी उसने मुझसे बात की थी मैं बार बार उसे समझा रही थी कि कोई गलत कदम न उठाना सब ठीक हो जाएगा।लेकिन उसने बात नहीं मानी। agra news young man sucide love affair

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us